स्वामी नित्यानंद का दावा, तीन साल में खुल जाएगी तीसरी आंख, तब तक कोई नहीं मरना

नई दिल्ली। आइंस्टीन जैसे वैज्ञानिक को गलत बताने, जानवरों के संस्कृत बोलने और आम लोगों की तीसरी आंख खोल उन्हें ज्ञान देने जैसे दावे कर मशहूर हो चुके सन्यासी नित्यानंद का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने लोगों से कम से कम तीन साल ना मरने के लिए कहा है, क्योंकि वो इस दौरान कुछ खास करने वाले हैं। जो कि लोगों के लिए कमाल की चीज होगी। लोग इससे दीवारों के पार देख सकेंगे।

तीसरी आंख से देखेंगे दीवीरों के पार

तीसरी आंख से देखेंगे दीवीरों के पार

स्वामी नित्यानंद एक वीडियो में दावा कर रहे हैं कि वो किसी शख्स की तीसरी आंख खोल देने का हुनर जानते हैं, जिससे वो शख्स दीवार, धुंध और अंधेरे में भी देख सकेगा। नित्यानंद ने कहा है कि अगले तीन साल खुद को जिंदा रखिए क्योंकि ये तीन साल कोई आम साल नहीं है। ये बहुत खास हैं, इनमें वो लोगों को असली ज्ञान तक पहुंचाएंगे।

 पशुओं के बोलने का कर चुके दावा

पशुओं के बोलने का कर चुके दावा

हाल ही में नित्यानंद तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने दावा किया कि वो गाय, बंदर और शेर की तमिल और संस्कृत में लोगों से बात करा सकते हैं। अपने आश्रम में कार्यक्रम में बोलते हुए नित्यानंद ने कहा, बंदरों और कुछ अन्य पशुओं के हमारी तरह इंटरनल ऑर्गन नहीं होते हैं। हम उनके लिए इस तरह के अंग तैयार कर रहे हैं । मैंने अपनी रिसर्च और साइंस से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। मैंने इस सॉफ्टवेयर का परीक्षण किया था। यह पूरी तरह से काम कर रहा था। जानवरों से बात की जा सकती है और मैं यह करके दिखाउंगा।

अश्लील सीडी मामले में जा चुके हैं जेल

अश्लील सीडी मामले में जा चुके हैं जेल

बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम नाम का आश्रम चलाने वाले नित्यानंद स्‍वघोषित धर्मगुरु हैं, जो लगातार विवादों में रहे हैं। 2010 में एक सेक्स सीडी सामने आई जिसमें नित्यानंद एक अभिनेत्री के साथ बिस्तर में नजर आए थे। अभिनेत्री ने आरोप लगाया था स्वामी नित्यानंद ने उनके साथ कई बार बलात्कार किया। नित्यानंद के कई अन्य शिष्यों ने भी उनपर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए थे। नित्‍यानंद को इस मामले में जेल भी हुई। बाद में उनको जमानत मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+