सीडी कांड में फंसे नित्यानंद का दावा- एक साल के अंदर बंदर और गायें बोलेंगी संस्कृत

नई दिल्ली। एक चर्चित सेक्स सीडी को लेकर सुर्खियों में आए नित्यानंद स्वामी एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। नित्यानंद ने दावा किया है कि, वह गाय, बंदर और शेर की तमिल और संस्कृत में लोगों से बात करा सकते हैं। बाबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नित्यानंद ने कहा कि, वह ऐसा पहले भी कर चुके हैं। वीडियो में नित्यानंद एक कार्यक्रम में दावा कर कर रहे हैं कि एक साल के अंदर वह ऐसा करके दिखाएंगे।

सॉफ्टवेयर तैयार करने का दावा

सॉफ्टवेयर तैयार करने का दावा

अपने आश्रम में कार्यक्रम में बोलते हुए नित्यानंद ने कहा कि, बंदरों और कुछ अन्य पशुओं के हमारी तरह इंटरनल ऑर्गन नहीं होते हैं। हम उनके लिए इस तरह के अंग तैयार कर रहे हैं । मैंने अपनी रिसर्च और साइंस से एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। मैं इसे कल किए गए सॉफ्टवेयर के परीक्षण के बाद घोषित कर रहा हूं। कल, वास्तव में, मैंने इस सॉफ्टवेयर का परीक्षण किया था। यह पूरी तरह से काम कर रहा था। मैं यह करके दिखाउंगा।

जानवरों से तमिल और संस्कृत बुलवाने का दावा

जानवरों से तमिल और संस्कृत बुलवाने का दावा

नित्यानंद इस वीडियो में दावा कर रहे थे कि, मैं यह ऑन रिकॉर्ड बोल रहा हूं कि मैं इसे एक साथ साल के अंदर साबित कर दूंगा। मैं बंदरों, शेरों और चीतों के लिए एक फोनेटिक, भाषाई सक्षम वोकल कॉर्ड तैयार करुंगा। हम ऐसा तकनीक तैयार करने जा रहे हैं जिससे बैल और गाएं स्पष्टतौर पर तमिल और संस्कृत बोल सकेंगी। जब नित्यानंद इस तरह की घोषणाएं कर रहे थे तभी बीच-बीच में तेज आवाज में वाद्य यंत्र बताए जा रहे थे।

सीडी कांड में जा चुके हैं जेल

बता दें कि, बेंगलुरु-मैसूर हाईवे पर नित्यानंद ध्यानदीपम नाम का आश्रम चलाने वाले स्वामी नित्यानंद दक्षिण भारत के मशहूर स्‍वघोषित धर्मगुरु हैं। 2010 में एक सेक्स सीडी सामने आई जिसमें कथित तौर पर नित्यानंद एक अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आए थे। सेंट्रल फरेंसिक लैब में की जांच में सीडी सही पाई गई थी। नित्‍यानंद को इस मामले में जेल भी हुई लेकिन बाद में जमानत मिल गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+