‘Baby, I Love U, मेरे कमरे में आओ’, 21 साल की छात्रा ने बताया स्वामी चैतन्यानंद ने कैसे-कैसे उत्पीड़न किया?
Swami Chaitanyananda Saraswati Case Update: दिल्ली के पॉश वसंत कुंज इलाके में स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का स्वयंभू बाबा स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती एक बार फिर विवादों में है। 21 साल की एक छात्रा ने इस तथाकथित 'धर्मगुरु' पर यौन उत्पीड़न, धमकी और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।
'बेबी, मैं तुमसे प्यार करता हूं, तुम आज बहुत खूबसूरत लग रही हो'-ऐसे अश्लील मैसेज और आधी रात को बुलावे वाले संदेश भेजकर छात्राओं की जिंदगी को नरक बना दिया। यह कहानी सिर्फ एक छात्रा की नहीं, बल्कि 17 से ज्यादा EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) छात्राओं की है, जिन्हें स्वामी ने निशाना बनाया। दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ FIR दर्ज की है, लेकिन वह फरार है। आइए, एक पीड़िता की आपबीती के जरिए इस घिनौने खेल का पर्दाफाश करते हैं...

21 साल की छात्रा की आपबीती: 'उसने मुझे बेबी कहा, वीडियो भेजा'
21 साल की एक छात्रा, जो EWS स्कॉलरशिप के तहत श्री शारदा इंस्टीट्यूट (Sri Sharada Institute of Indian Management Research) में पढ़ रही थी, ने अपनी आपबीती में बताया कि उसकी मुलाकात 2024 में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से हुई थी, जब वह इंस्टीट्यूट का चांसलर था। द इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से उसने कहा, 'पहली मुलाकात में ही उसने मुझे अजीब नजरों से देखा और मेरा हौसला तोड़ा। उसका ऑफिस हमारी क्लासरूम वाली बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर था।'
छात्रा ने बताया कि दिसंबर 2024 में हेयरलाइन फ्रैक्चर के बाद उसे सीनियर्स ने मेडिकल रिपोर्ट्स स्वामी को भेजने को कहा। इसके बाद चैतन्यानंद ने रात के समय अनुचित मैसेज भेजने शुरू किए। 'बेबी, मैं तुमसे प्यार करता हूं। मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं, तुम आज बहुत खूबसूरत लग रही हो,' ऐसे मैसेज में वह छात्रा के बालों की तारीफ करता और जवाब न देने पर पुराने मैसेज टैग कर दबाव बनाता।
स्वामी के विरोध पर भुगतना पड़ा ये सब
छात्रा ने हिम्मत जुटाकर विरोध किया, लेकिन इसके बदले उसे फर्जी अटेंडेंस नोटिस और परीक्षा में अनावश्यक अंक कटौती का सामना करना पड़ा। मार्च 2025 में स्वामी ने अपनी नई BMW की पूजा के लिए छात्रा और कुछ सहपाठियों को ऋषिकेश यात्रा पर ले गया। वहां उसने अनुचित टिप्पणियां कीं। वापसी के बाद तीन सीनियर महिला स्टाफ ने छात्रा को स्वामी के साथ चैट डिलीट करने का दबाव डाला। 'होली के बाद उसने मुझे अपने ऑफिस बुलाया और 'बेबी' कहना शुरू किया। मैंने मना किया, तो उसने मेरा वीडियो रिकॉर्ड किया और व्हाट्सएप पर भेजकर लिखा, 'तुम बहुत सुंदर दिखती हो,' छात्रा ने FIR में दर्ज कराया।
Swami Chaitanyananda Saraswati का काला साम्राज्य: धमकी, लालच और जाल
FIR के मुताबिक, चैतन्यानंद ने EWS छात्राओं को निशाना बनाया, क्योंकि वह मानता था कि वे उसका विरोध नहीं करेंगी। उसने 'मेरे कमरे में आओ, मैं तुम्हें विदेश यात्रा पर ले जाऊंगा, कोई खर्चा नहीं होगा' जैसे लालच दिए और 'मेरी बात नहीं मानी तो फेल कर दूंगा' जैसी धमकियां दीं। कुछ छात्राओं को देर रात अपने क्वार्टर में बुलाया गया, और एक छात्रा को तो अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया गया।
छात्रा का आरोप है कि स्वामी की मदद में तीन महिला वार्डन श्वेता, भावना और काजल भी शामिल थीं, जो छात्राओं पर मैसेज डिलीट करने और स्वामी की मांगें मानने का दबाव डालती थीं। इन वार्डनों के बयान दर्ज हो चुके हैं, और पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
जाली नंबर प्लेट और CCTV छेड़छाड़
जांच में पुलिस को इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में स्वामी की लाल रंग की वॉल्वो कार मिली, जिस पर फर्जी UN डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट (39 UN 1) थी। इसके अलावा नौ अन्य जाली नंबर प्लेट्स भी बरामद हुईं। पुलिस को शक है कि स्वामी ने सबूत मिटाने के लिए इंस्टीट्यूट के CCTV फुटेज के साथ छेड़छाड़ की। डीवीआर और हार्ड डिस्क को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
Swami Chaitanyanand Criminal Record: 2009 और 2016 में भी केस
यह पहली बार नहीं है जब चैतन्यानंद विवादों में हैं। 2009 में डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ था। 2016 में वसंत कुंज में एक छात्रा ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन वह जमानत पर छूट गए। इस बार 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए, जिनमें 17 ने यौन उत्पीड़न, अश्लील मैसेज और अनचाहे शारीरिक संपर्क की शिकायत की।
Swami Chaitanyananda Saraswati Case: किन धाराओं पर दर्ज हुई FIR?
दिल्ली पुलिस ने 4 अगस्त 2025 को श्री शारदा पीठम के प्रशासक पी.ए. मुरली की शिकायत पर वसंत कुंज उत्तर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2) (यौन उत्पीड़न), 79 (महिला की गरिमा भंग करने का इरादा) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज हुआ। स्वामी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, और दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और बिहार में छापेमारी चल रही है। उनकी आखिरी लोकेशन आगरा में मिली थी, लेकिन वह लगातार ठिकाने बदल रहा है।
श्री शारदा पीठम ने तोड़ा नाता
श्री श्री जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थानम दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम, श्रृंगेरी ने स्वामी के साथ सभी संबंध तोड़ लिए हैं। पीठम ने बयान जारी कर कहा, 'चैतन्यानंद सरस्वती, जिन्हें पहले डॉ. पार्थसारथी के नाम से जाना जाता था, ने अवैध और अनुचित गतिविधियां कीं। हमने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है।'
छात्रा की हिम्मत और NCW की कार्रवाई
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। एक छात्रा और वायुसेना अधिकारी की शिकायत के बाद 3 अगस्त 2025 को पीठम ने 30 से ज्यादा छात्राओं के साथ वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें यौन उत्पीड़न की भयावह कहानियां सामने आईं। 16 छात्राओं के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने 300 पन्नों से ज्यादा सबूत जुटाए हैं, जिनमें व्हाट्सएप चैट्स और CCTV फुटेज शामिल हैं।
शिक्षा के मंदिर में काला साया
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की करतूतों ने शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर दिया है। एक 21 साल की छात्रा की हिम्मत ने इस घिनौने खेल का पर्दाफाश किया, लेकिन स्वामी की फरारी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ ने जांच को जटिल बना दिया है। क्या दिल्ली पुलिस इस 'इच्छाधारी बाबा' को पकड़ पाएगी? और क्या पीड़ित छात्राओं को न्याय मिलेगा? कमेंट बॉक्स में बताएं अपनी राय...
ये भी पढ़ें- Swami Chaitanyananda Saraswati की कितनी कमाई? 17 लड़कियों का यौन शोषण कर किस बिल में छिपा? जानें क्राइम कुंडली












Click it and Unblock the Notifications