'गौ रक्षा की आवाज दबाने के लिए सरकार कर रही नीचता',पॉक्सो कोर्ट में शिकायत पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Swami Avimukteshwaranand Saraswati: गायों की सुरक्षा को लेकर चल रही बहस के बीच स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwaranand Saraswati) ने अपने खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रयागराज की विशेष POCSO अदालत में याचिका दाखिल होने की खबरों के बाद उन्होंने कहा कि वे गो संरक्षण के मुद्दे पर मजबूती से आवाज उठा रहे हैं और इसी कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आरोप है कि केंद्र हो या राज्य, सरकारें गायों की रक्षा के लिए इच्छुक नहीं हैं। उनके मुताबिक, उनकी आवाज दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है।

सीएम योगी ने शंकराचार्य पर दिया बड़ा बयान
इसी बीच विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हर पद और पहचान के लिए एक तय व्यवस्था होती है और कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से खुद को किसी भी पद पर घोषित नहीं कर सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कोई भी खुद को मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं बता सकता, वैसे ही धार्मिक परंपराओं में भी मर्यादा और नियम तय हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में शंकराचार्य का पद बहुत ऊंचा और सम्मानित माना जाता है। इस पद तक पहुंचने के लिए भी परंपरा, प्रक्रिया और मान्यता जरूरी होती है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। अगर वे खुद भी कोई अपराध करते हैं तो उन्हें भी उसी नजर से देखा जाएगा, जैसे एक आम नागरिक को देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: UP Budget 2026 Highlights: योगी सरकार के 9 लाख करोड़ से ज्यादा के बजट में किसे-क्या मिला?












Click it and Unblock the Notifications