स्वामी अग्निवेश बोले- भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मारपीट, डीएम-एसपी को पहले ही किया था फोन
मारपीट का शिकार हुए स्वामी अग्निवेश ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग
रांची। झारखंड के पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के पीटे जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने कहा है कि कि कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं था, जबकि भाजपा के लोगों ने पहले ही प्रदर्शन की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मैंने एसपी और डीएम को फोन कर पहले प्रदर्शन को लेकर बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

अग्निवेश ने कहा कि मैं जैसे ही बाहर आया वो लोग मुझ पर टूट पड़े। मुझे पीटा गया और भद्दी गालियां दी गई। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी में वीडियो है, मीडिया के पास फोटो और वीडियो है। ऐसे में हमलावरों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। भाजपा की ओर से कहा गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश पर हमला नहीं किया है।
मंगलवार को झारखंड के पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। स्वामी अग्निवेश के साथ मारपीट की गई और उनके कपड़े भी फाड़ डाले गए। हिन्दू संगठनों के लोग स्वामी अग्निवेश के दौरे पर को लेकर यहां विरोध जताने पहुंचे थे। ऐसे में जब स्वामी अग्निवेश उनके सामने आए तो उन पर हमला कर दिया गया।
भाजपा और हिन्दू संगठनों का कहना है कि ईसाई मिशनरीज के साथ मिलकर स्वामी आदिवासियों के धर्म परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। हिन्दूवादी संगठनों के लोगों का कहना है कि अग्निवेश सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं।
स्वामी अग्निवेश पूर्व विधायक हैं और हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। अन्ना हजारे के दिल्ली में यूपीए-2 के समय हुए आंदोलन का भी वो अहम चेहरा थे। बीते सालों में वो राजनीति से अलग हो एक्टिविस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications