मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म में ये एक्ट्रेस निभाएंगी सोनिया गांधी का किरदार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बन रही फिल्म में सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट निभाएंगी। सुजैन बर्नर्ट कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Suzanne Bernert

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बन रही फिल्म में सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट निभाएंगी। सुजैन बर्नर्ट कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में मनमोहन सिंह का मुख्य किरदार बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर निभाएंगे। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रह चुके संजय बारू ने लिखा है।

सुजैन ने खुद शूट किया ऑडिशन वीडियो

सुजैन ने खुद शूट किया ऑडिशन वीडियो

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म में सोनिया गांधी के किरदार के लिए पहले इटैलियन एक्ट्रेस को फाइनल किया गया था लेकिन सुजैन के ऑडिशन वीडियो ने मेकर्स को अपना फैसला बदलने के लिए मजबूर कर दिया। सुजैन को जब मालूम चला कि इस तरह की कोई फिल्म बन रही है तो उन्होंने फौरन अपने ऑडिशन का वीडियो बना दिया। उनके ऑडिशन का वीडियो मेकर्स को इतना पसंद आया कि उन्होंने तुरंत सुजैन का नाम फाइनल कर दिया।

पहले भी निभा चुकी हैं सोनिया गांधी का रोल

पहले भी निभा चुकी हैं सोनिया गांधी का रोल

इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील बोहरा ने बताया कि सुजैन न केवल सोनिया गांधी के जैसी दिखती हैं, बल्कि उनके डायलॉग बोलने का तरीका भी उनके जैसा है। ये पहली बार नहीं है जब सुजैन बर्नर्ट ने सोनिया गांधी का रोल निभाया हो। इससे पहले वो टीवी शो 'प्रधानंत्री' में भी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष का रोल निभा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया है।

फिल्म में दिखेंगी कई राजनैतिक हस्तियां

फिल्म में दिखेंगी कई राजनैतिक हस्तियां

साल 2004 से 2008 तक मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में लगभग 140 राजनैतिक हस्तियां होंगी। इसमें एपीजे अब्दुल कलाम, सीताराम येचुरी, ए राजा, लालू प्रसाद यादव, प्रणब मुखर्जी, उमा भारती, सुषमा स्वराज और मायावती जैसी हस्तियों के लिए एक्टर्स फाइनल किए जा चुके हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है औऱ साल 2019 के आम चुनाव से ठीक पहले 21 दिसंबर, 2018 को फिल्म रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+