'एक करोड़ हिंदू बांग्लादेश से आएंगे पश्चिम बंगाल' BJP नेता का बड़ा दावा, कहा- CM ममता कर लें पूरी तैयारी

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में जारी हिंसा और विरोधप्रदर्शन के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि आने वाले दो से तीन दिनों में एक करोड़ हिंदू बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आ सकते हैं। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसको लेकर तैयारी कर लेनी चाहिए।

सुवेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari) ने कहा है कि, ''एक करोड़ हिंदू शरणार्थी पश्चिम बंगाल आएंगे। मैं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह करता हूं कि वे तैयार रहें, केंद्र सरकार से परामर्श करें। जैसा कि CAA में कहा गया है, हमारा देश धार्मिक रूप से सताए गए हिंदुओं को शरण देगा।" सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हो रहा है।

Bangladesh Protest

सुवेंदु अधिकारी ने कहा- भारत बांग्लादेश के हिंदुओं का नरसंहार नहीं होने देगा

सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि, अगले तीन दिन में स्थिति नहीं सुधरी तो एक करोड़ हिंदू बांग्लादेश से विस्थापित होकर भारत आना शुरू होंगे। सीएए के तहत बंगाल सरकार को गवर्नर और भारत सरकार से बात करना शुरू करनी चाहिए। भारत बांग्लादेश के हिंदुओं का नरसंहार नहीं होने देगा।''

Bangladesh Protest Update: बांग्लादेश हिंसा पर बड़े अपडेट

शेख हसीना ने हिंसा के बीच बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। शेख हसीना ढाका छोड़ चुकी हैं और जल्द ही भारत पहुंचने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली आने के बाद वह यहां से लंदन जा सकती हैं। शेख हसीना के साथ उनकी बहन भी हैं।

बांग्लादेश में जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शन के बीच 300 लोगों की मौत हो चुकी है। बांग्लादेश की कमान अब सेना ने अपने हाथों में ले ली है। बांग्लादेश में पिछले महीने से ही छात्र आंदोलन पर थे। पहले छात्रों की मांग सरकारी नौकरी में आरक्षण को खत्म करने की थी। बाद में वे शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+