Kolkata के परेड ग्राउंड ने बढ़ाई सियासी हलचल! मां काली के चरणों में होगा Suvendu Adhikari का राजतिलक

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज एक नया और सुनहरा अध्याय लिखा जा रहा है। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड उस पल का गवाह बनने जा रहा है, जिसका इंतजार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दशकों से कर रहे थे। आज सुबह 11 बजे भव्य समारोह के बीच सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

ममता बनर्जी के 15 सालों के अभेद्य किले को ढहाकर 207 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई बीजेपी ने इस ऐतिहासिक दिन के लिए गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती, 9 मई का विशेष अवसर चुना है। मंच तैयार है, मेहमानों का तांता लगा है और बंगाल की फिजाओं में 'सोनार बांग्ला' के नए संकल्प की गूंज सुनाई दे रही है। आइए जानतें हैं कार्यक्रम की क्या विशेष तैयारियां हैं?

swearing-in ceremony of Suvendu Adhikari

सुवेंदु का पहला संकल्प

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से ठीक पहले सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इसे पश्चिम बंगाल के लिए एक 'ऐतिहासिक सुबह' करार दिया। सुवेंदु ने अपने संदेश में कहा कि आज स्वतंत्रता के बाद पहली बार बंगाल में बीजेपी सरकार का गठन हो रहा है, जो राज्य के संस्थापकों के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने साफ किया कि आज से राज्य में दशकों के कुशासन का अंत होगा और विकास, शांति एवं समृद्धि के 'डबल इंजन' युग का आगाज होगा।

मां काली के 'चरणों' में होगा सुवेंदु का 'राजतिलक'!

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बना शपथ ग्रहण का मुख्य मंच अपनी भव्यता और प्रतीकों के कारण चर्चा का विषय बना हुआ है। मंच पर लगे विशाल होर्डिंग्स में एक तरफ शक्ति स्वरूपा मां काली की छवि है, तो दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिखाई दे रही है। यह सजावट न केवल बंगाल की गहरी आध्यात्मिक जड़ों को दर्शाती है, बल्कि केंद्र और राज्य के बीच आगामी मजबूत तालमेल का संकेत भी दे रही है। इस समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए शासित राज्यों के दिग्गज नेता इस पल के साक्षी बनने कोलकाता पहुंचे हैं।


जमीन से आसमान तक कड़ा पहरा

इतने बड़े आयोजन और गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं। पूरे ब्रिगेड ग्राउंड की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का जाल बिछाया गया है, जो पल-पल की फुटेज कंट्रोल रूम को भेज रहे हैं। मैदान के आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों पर रोक

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शहर में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक वाहनों पर रोक लगाई गई है, हालांकि आवश्यक सेवाओं जैसे दूध, फल, सब्जी और ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को विशेष अनुमति दी गई है।

शपथ ग्रहण समारोह में बंगाली भोज की मिठास

बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण समारोह को पूरी तरह से बंगाली अस्मिता और संस्कृति के रंग में रंगा है। कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के लिए पारंपरिक बंगाली भोज तैयार किया गया है, जिसमें बंगाल के मशहूर माछ-भात और रसगुल्ले जैसे व्यंजनों का स्वाद शामिल होगा। मेहमानों की सूची में केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि उद्योग जगत से संजय बुधिया और सज्जन भजंका जैसी हस्तियां, कला जगत से प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता शंकर और कई दिग्गज लेखक व कलाकार भी शामिल हैं।

'सोनार बांग्ला' के भविष्य का खाका

इस समारोह का सबसे मार्मिक हिस्सा वह 200 से अधिक परिवार हैं, जिन्हें मंच के करीब विशेष स्थान दिया गया है। ये वे परिवार हैं जिन्होंने बीते वर्षों में राजनीतिक हिंसा के दौरान अपने प्रियजनों को खोया है। उन्हें आमंत्रित कर सुवेंदु अधिकारी ने यह संदेश दिया है कि उनकी सरकार में हिंसा की कोई जगह नहीं होगी।

वहीं, 'सोनार बांग्ला' के नए प्लान के तहत बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की तैयारी कर ली है। इसमें महिलाओं को ₹3000 मासिक सहायता, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना, सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग और घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां शामिल हैं, जो आने वाले समय में बंगाल की तस्वीर बदलने का दम रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+