PM मोदी से मिले सुवेंदु अधिकारी, 45 मिनट चली बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 09 जून। पश्चिम बंगाल चुनाव में नंदीग्राम विधानसभा सीट पर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को करारी शिकस्त देने वाले सुवेंदु अधिकारी अब बीजेपी के चहेते नेताओं की लिस्ट में आ गए हैं। पार्टी ने अब उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) के रूप में नामित किया है। इन सब के बीच बुधवार को सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। करीब 45 मिनट चली इस बैठक में सुवेंदु अधिकारी और पीएम मोदी के बीच कई राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

suvendu adhikari meet PM Modi these issues were discussed in the 45-minute meeting

सुवेंदु अधिकारी ने पीएम मोदी के साथ बैठक से एक दिन पहले उन्होंने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी। बता दें कि मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराया था। उन्होंने चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस से बीजेपी का दामन थाम लिया था। टीएमसी में रहते हुए, सुवेंदु अधिकारी को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता था और उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री के रूप में कई विभागों को संभाला था।

यह भी पढ़ें: बंगाल में मची उथल-पुथल: सुवेंदु अधिकारी पर दर्ज हुई FIR, तो BJP ऑफिस के पास 51 देसी बम मिलने से हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुवेंदु अधिकारी की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर भी दी है। उन्होंने लिखा, 'पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की।' पीएम मोदी ने अधिकारी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। सुवेंदु अधिकारी ने भी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात की दो तस्वीरें भी पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, 'माननीय पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर धन्य हुआ। मेरे लिए उन्होंने जो कीमती समय दिया, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+