ऋतिक के जन्मदिन पर पूर्व पत्नी सुजैन ने शेयर किया Video, खास अंदाज में दी बधाई
नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता ऋतिक रोशन का 46वां जन्मदिन है। फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले ऋतिक को बहुत से लोगों से बधाइयां मिल रही हैं। इस खास मौके पर उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान ने भी उन्हें बधाई दी है। सुजैन ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ऋतिक रौशन के साथ उनके दोनों बच्चे रिहान और रिदान नजर आ रहे हैं।

सुजैन ने खास कैप्शन भी लिखा
सुजैन ने ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर वीडियो शेयर कर एक खास कैप्शन भी लिखा है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस कैप्शन में सुजैन ने ऋतिक को कहा है, मैं जानती हूं कि आप सबसे अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। सुजैन ने वीडियो के साथ-साथ अपने दोनों बच्चों और ऋतिक की तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें ये अनोखे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
छुट्टियों पर गया था पूरा परिवार
बता दें कि हाल ही में सुजैन खान और ऋतिक रोशन छुट्टियों पर भी गए थे। खास बात ये है कि इन छुट्टियों पर ऋतिक रोशन और उनके बच्चों के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी गया था। इसकी कई तस्वीरें सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। जो सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

आज भी बेहद अच्छे दोस्त हैं ऋतिक और सुजैन
ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। लेकिन आज भी बेहद अच्छे दोस्त हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर ने बीते साल बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रर्दशन किया था। 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इससे पहले ऋतिक ने अपनी फिल्म सुपर 30 से भी सबका दिल जीत लिया था।
-
'मैं तबाह हूं तेरे इश्क में', पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने ये क्या कहा? लाल साड़ी, सिंदूर और दर्द भरा कैप्शन -
किस मुश्किल में फंसे थे Rajesh Khanna? कैसे कामयाब होते गए Amitabh Bachchan? प्रेम चोपड़ा ने बताया सच -
Bigg Boss फेम शियास करीम ने हिंदू एक्ट्रेस को जबरन खिलाया बीफ? वीडियो वायरल, BJP को लेकर कही ये बात -
Asha Bhosle-ओपी नय्यर की दर्दनाक मोहब्बत, 4 बच्चों के पिता के प्यार में पागल थीं गायिका, फिर टूटा दिल -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके












Click it and Unblock the Notifications