31 अक्टूबर तक नहीं चलेगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स, DGCA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। भारत में भले ही सरकार ने अनलॉक-5 के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं जिसमें कई सारी चीजों में छूट दी गई है लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाओं पर लगी रोक अभी भी जारी रहेगी। बुधवार को डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं (Internation Flights) पर लगी रोक को 31 अक्टूबर तक बढ़ाया जा रहा है। देश में बढ़ती हुई कोरोना वायरस महामारी की रफ्तार को देखते हुए सरकार ने अभी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं को न शुरू करने का फैसला लिया है।

Recommended Video

    Unlock 5: 31 October तक नहीं चलेगी International Flights, DGCA के नए दिशा-निर्देश | वनइंडिया हिंदी
    Flight

    डीजीसीए ने जानकारी देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक हवाई सेवाओं पर लगी रोक 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यह रोक सामान ले जाने वाली कार्गो फ्लाइट्स और DGCA द्वारा चलाई जा रही स्पेशल फ्लाइट्स जैसे कि वंदे भारत आदि पर लागू नहीं होगी।

    कोरोना वायरस के समय में अनलॉक के तहत देश के अंदर चलने वाली घरेलू हवाई सेवाओं को तो शुरू कर दिया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय सेवाओं पर रोक जारी रखी हुई है। हालांकि महामारी के दौरान दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए सरकार वंदे भारत मिशन के तहत विशेष फ्लाइट्स का संचालन कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+