शराब और बंदूक के साथ VIDEO वायरल होने पर विधायक प्रणव चैंपियन ने क्या कहा

नई दिल्ली। उत्तराखंड से विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रणव चैंपियन हाथ में बंदूक और शराब का गिलास लेकर 'मुझको राणाजी माफ करना' गाने पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही हंगामा मच गया, भारतीय जनता पार्टी ने उनके रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। यही नहीं पार्टी की ओर से उन पर कार्रवाई की बात कही है। दूसरी ओर अपने वायरल वीडियो को लेकर लगातार फजीहत के बाद अब निलंबित बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन ने सफाई दी है।

चैंपियन बोले- 'क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है?'

चैंपियन बोले- 'क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है?'

एक पत्रकार को धमकाने के आरोप में कुछ समय पहले ही भारतीय जनता पार्टी से तीन महीने के लिए सस्पेंड किए गए विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने नए वायरल वीडियो को लेकर विवाद पर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है? प्रणव चैंपियन ने कहा, "यह एक साजिश है। वे लाइसेंसी हथियार थे और लोडेड नहीं थे। मैं किसी की ओर इशारा नहीं कर रहा हूं और ना ही किसी को धमकी दे रहा हूं। क्या अपराध है? क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है?"

प्रणव चैंपियन ने दी सफाई

प्रणव चैंपियन ने दी सफाई

बता दें कि वायरल वीडियो में प्रणव सिंह चैंपियन तमंचों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं, उनके एक हाथ में शराब का गिलास है तो दूसरे हाथ में 4-4 तमंचे, जिनके साथ वो डांस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बदन पर काली बनियाईन और सफेद पैंट पहने प्रणव सिंह फिल्म 'करण अर्जुन' के लोकप्रिय गीत 'मुझको राणा जी माफ करना गलती से मारे से हो गई' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वीडियो में वो अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

बीजेपी ने कही कार्रवाई की बात

बीजेपी ने कही कार्रवाई की बात

वायरल वीडियो पर भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज अनिल बलूनी ने कहा, "मैंने वीडियो देखा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ पहले ही ऐसी शिकायतें आ चुकी हैं, जिसके लिए उन्हें तीन महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। इसके बारे में उत्तराखंड यूनिट से बात करेंगे। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।" बता दें कि प्रणव सिंह के दबंगई वाले वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं। एक पत्रकार के साथ अभद्रता की वजह से उनके खिलाफ कुछ समय पहले दिल्ली में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जून में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के खानपुर (हर‍िद्वार) से विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

'राणा जी' गाने पर प्रणव चैंपियन का VIDEO वायरल

'राणा जी' गाने पर प्रणव चैंपियन का VIDEO वायरल

बता दें कि प्रणव सिंह के दबंगई वाले वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं। एक पत्रकार के साथ अभद्रता की वजह से उनके खिलाफ कुछ समय पहले दिल्ली में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जून में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड के खानपुर (हर‍िद्वार) से विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+