अहमदाबाद: खुल गया रहस्यमयी एक्स (X) निशान का राज, इस वजह से लगाए गए थे
कई घरो और सोसाइ़टी में लगे क्रॉस के निशान से राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने तक की नौबत आ गई थी। खबरों के मुताबिक रिहायशी अल्पसंख्यकों में तनाव फैल गया था
नई दिल्ली। अहमदाबाद के कई इलाकों में घरों के बाहर एक्स के लाल या पीले रंग से एक्स के निशान का रहस्य खुल गया है। ये एक्स का निशान जीपीएस संचालित गार्बेज क्लेक्शन सिस्टम के लिए लगाया गया है। अब ये साफ हो चुता है कि ये निशान अहमदाबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन के कर्मचारियों ने कूड़ा एकत्र करने के लिए लगाए है। अहमदाबाद नगरपालिका ने कहा है कि क्रॉस के निशान का मतलब कचरा पिकअप पॉइंट है जहां से सफाई कर्मचारी कूड़ा ले जाएंगे। अहमदाबाद नगरपालिका ने कूड़ा एकत्र करने के लिए जीपीएस बेस्ड तकनीकि का इस्तेमाल किया है। इससे पहले क्रॉस के निशान की वजह से डर का माहौल पैदा हो गया था।

कई घरो और सोसाइ़टी में लगे क्रॉस के निशान से राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने तक की नौबत आ गई थी। खबरों के मुताबिक रिहायशी अल्पसंख्यकों में तनाव फैल गया था। इसको गुजरात में 2002 में हुए दंगो से जोड़कर देखा जाने लगा था। लाल रंग के निशान अमन कॉलोनी, नशेमैन अपार्टमेंट, टैगोर फ्लैट, आशियाना अपार्टमेंट और तक्षशिला कॉलोनी के बाहर मेन गेट पर लगे ते। स्थानीय लोगों ने इस घटना की शिकायत चुनाव आयोग और पुलिस कमिश्नर से की थी।
आपको बता दें कि इससे पहले इसी इलाके में घरों के बाहर पोस्टर भी देखे गए थे। इन पोस्टरों में लिखा गया था कि, पालडी को जुहापुरा बनने से बचाएं। आपको बता दें कि जुहापुरा अहमदाबाद का मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। जबकि पालडी में दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'कांग्रेस राज्य में अपना आधार खो चुकी है और वोट पाने के लिए ऐसे घटिया हथकंडों का इस्तेमाल कर रही है।' एआईएमआईएम ने कहा है कि इन सबके पीछे कौन है, इसकी जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications