गर्लफ्रेंड के साथ गाड़ी में घूम रहा था पति, महिला ने कार ओवरटेक कर बीच सड़क पर पकड़ा, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। मुंबई के पेडर रोड पर शनिवार को उस समय ट्रैफिक जाम हो गया जब महिला ने एक कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी और बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। दरअसल महिला जिस कार को रोका था वह उसके पति की थी। जो किसी महिला मित्र के साथ उस कार में घूम रहा था। महिला ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद बीच सड़क पर महिला ने जमकर हंगामा किया। इस विवाद के कारण रोड पर जाम लग गया। जिसके चलते पुलिस ने महिला का चालान काट दिया।

पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ा
मुंबई में शनिवार की शाम करीब 5 बजे एक ब्लैक एसयूवी कार में एक शख्स किसी लड़की के साथ जा रहा था। कार जैसे ही पेडर रोड पर पहुंची तभी पीछे से एक सफेद रंग की कार ने उसे ओवरटेक किया और गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी कर दी। इसके बाद सफेद गाड़ी में से एक महिला निकली और बीच सड़क पर हंगामा करने लगी। वह एसयूवी में सवार शख्स को बाहर निकलने के लिए कह रही थी।

महिला एसयूवी के बोनट पर जाकर बैठ गई
शख्स बाहर निकलने को तैयार नहीं था। गुस्से में महिला ने कार की विंडो स्क्रीन पर हमला किया। महिला बार-बार कार के विंड स्क्रीन पर हमला कर रही थी। इसके बाद महिला एसयूवी के बोनट पर जाकर बैठ गई। उसने अपने पैर में पहनी हुई चप्पल से कार के सामने वाले शीशे पर कई वार किए। इसके बाद महिला थककर नीचे उतर आई। और पति पर चिल्लती हुई उसे बाहर आने के लिए कहती रही।

महिला ने पति की गर्लफ्रेंड को पीटा
बीच सड़क दो गाड़ियों के रुके होने के कारण रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। पुलिसकर्मियों के वहां पहुंचने पर पता चला कि एसयूवी में बैठा शख्स महिला का पति है जो दूसरी किसी महिला के साथ घूम रहा था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी पहले गाड़ियों को निकालने में लग गए। बताया जाता है कि महिला का पति जब कार से बाहर निकला तो महिला ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने कार में बैठी महिला की भी पिटाई कर दी।
ट्रैफिक जाम के करने के आरोप में महिला का कटा चालान
मारपीट की नौबत आ गई तो पुलिस ने भी हस्तक्षेप किया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) प्रवीण पडवाल ने कहा कि, यह घटना शनिवार शाम को हुई है। हमने यातायात में बाधा डालने के लिए महिला को चालान जारी किया है। उधर पति-पत्नी और वो के बीच सड़क पर हुई लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications