सुष्मिता ने ब्वायफ्रेंड रोहमन को शानदार अंदाज में विश किया बर्थडे, पोस्ट किया ये खूबसूरत वीडियो

मुंबई। अपने ब्वायफ्रेंड रोहमन शौल के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एक शानदार इंस्टाग्राम पोस्ट कर उन्हें बधाई दी है। दरअसल सुष्मिता ने एक ऐसा वर्कआउट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह और रोहमन साथ में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। कभी सुस्मिता रोहमन को बैलेंस करती हैं तो कभी रोहमन उन्हें। वीडियो के कैप्शन में सुष्मिता ने लिखा है- 'भरोसे के साथ संतुलित...जिंदगी तुम्हारे साथ एक कविता है बर्थडे ब्वाय, वी फॉर विक्टरी, हमेशा मुस्कुराते रहो...तुम्हें प्यार रोहमन'।

sushmita sen wishes happy birthday to boyfriend rohman shawl in a very cute way

एक अन्य वीडियो में सुष्मिता ने अपने और रोहमन की दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हैप्पी बर्थडे मेरी रूह। दुनिया में खुशी तुम्हारी बांहों में है और तुम हमेशा दोनों हाथों से गले लगाते हो। दो जिस्म एक जान...शानदार साल आने वाला है। बता दें कि सुष्मिता के दोनों ही पोस्ट पर उनके फैंस के शानदार कमेंट सामने आ रहे हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन ने सिंगल मदर के रूप में दो बच्चियों को गोद लिया है।

बता दें कि सुष्मिता और रोहमन पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रोहमन को अकसर ही सुष्मिता की इंस्टाग्राम पोस्ट में देखा जाता रहा है। लंबे समय तक बतौर बॉलीवुड इंडस्ट्री रहीं सुष्मिता पहली बार अपने किसी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें- बिकिनी पहन पूल पर उतरीं सुष्मिता सेन, बोल्डनेस देख फैंस के छूटे पसीने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+