बिकिनी पहन पूल पर उतरीं सुष्मिता सेन, बोल्डनेस देख फैंस के छूटे पसीने

अपने से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रहीं सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर छाई हुई हैं।

नई दिल्ली। पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेना का जादू कभी फीका नहीं पड़ता। अपनी फिटनेस और खूबसूरती के बल पर फैंस के दिलों पर राज करने वाली सुष्मिता सेन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अपने से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रहीं सुष्मिता ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सुष्मिता की इस तस्वीर को देखकर उनके कुछ फैंस ने उनके साथ डेट पर जाने की ख्वाहिश भी जाहिर कर दी है।

बिकिनी पहन हाथों में पकड़ी चुनरी

बिकिनी पहन हाथों में पकड़ी चुनरी

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो पूल के सामने खड़ी हुई हैं। तस्वीर में सुष्मिता ने लैवेंडर कलर की एक चुनरी अपने सिर के ऊपर हाथों में ली हुई है। इसी कलर की बिकिनी पहने हुईं सुष्मिता सेन बला की खूबसरत नजर आ रही हैं। सुष्मिता के बैकग्राउंड में नीला आसमान और सामने स्विमिंग पूल दिखाई दे रहा है। रंगों के नायाब मिश्रण और मौसम की ताजगी से भरी इस तस्वीर को देखकर शायद आपका भी दिन बन जाएगा। सुष्मिता के फैंस भी उनके इस नए अवतार को देखकर काफी हैरान हैं।

'भगवान ने आपको बनाने में पूरा समय दिया है...'

'भगवान ने आपको बनाने में पूरा समय दिया है...'

सुष्मिता सेन की यह तस्वीर देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सुष्मिता के फैंस उनके इस बोल्ड अंदाज को देखकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैंस ने लिखा है, 'आप बेहद अलग हैं, क्या मैं आपके साथ डेट पर जा सकता हूं।' वहीं उनके एक अन्य फैंस ने कमेंट किया, 'मुझे यकीन है कि भगवान ने आपको अपना पूरा समय दिया है, बाकी मानव जाति जल्दबाजी में बनाई गई है।' सुष्मिता के एक फैंस ने कमेंट किया, 'जब एक आकाश को देखकर दूसरा आकाश पिघल रहा है, यही ब्रह्मांड की खूबसूरती है।'

सुर्खियों में सुष्मिता की लव स्टोरी

सुर्खियों में सुष्मिता की लव स्टोरी

आपको बता दें कि हाल ही में सुष्मिता सेन उस वक्त सुर्खियों में आईं थी, जब वो शिल्पा शेट्टी की एक पार्टी में अपने से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पहुंचीं। पार्टी में हर किसी की निगाहें उनके ऊपर टिकी हुईं थी। रोहमन पेशे से एक सुपरमॉडल है। पार्टी में सुष्मिता और उनके ब्वॉयफ्रेंड के बीच की केमिस्ट्री साफ-साफ झलक रही थीं। दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चा काफी पहले से थी। खबर है कि दोनों अगले साल सात फेरों के बंधन में बंध सकते हैं। रोहमन शादी के लिए सुष्मिता सेन को प्रपोज कर चुके हैं और शायद यही वजह है कि अब दोनों सार्वजनिक रूप से नजर आने लगे हैं।

बर्थडे पर किया रोहमन ने इश्क का इजहार

बर्थडे पर किया रोहमन ने इश्क का इजहार

दरअसल हाल ही में सुष्मिता सेन ने जब दुबई में अपना 43वां जन्मदिन मनाया तो उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी साथ थे। रोहमन ने इस दौरान सुष्मिता को एक खास तोहफा दिया। सुष्मिता के बर्थडे के मौके पर ही रोहमन शॉल ने उनसे अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसके बाद रोहमन ने सुष्मिता के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरी जान, आज आपकी जिंदगी का सबसे खास दिन है इसलिए इसे अच्छे से सेलिब्रेट करें, दुआ करता हूं कि यह साल बेहद अच्छी तरह बीते।' आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन की उम्र 43 साल है जबकि उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन 28 साल के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+