शादी का मजाक उड़ा कर बुरी फंसी सुष्मिता सेन, यूजर्स ने कहा- नशे में शेयर किया होगा पोस्‍ट

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन वैसे तो फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपने फैंस के बीच हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर उम्र में 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो अपलोड करती रहती हैं। लोग उसे पसंद भी करते हैं। लेकिन हाल ही में शेयर किए गए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुष्‍मिता ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। सुष्मिता सेन ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक जोक साझा किया, जिसमें लिखा था- 'जिस भी शख्स ने शादी का कॉन्सेप्ट बनाया था वह बेहद बकवास होगा। मतलब मैं तुम्हें इतना प्यार करती हूं कि मैं इस रिश्ते में सरकार को शामिल करने जा रहा हूं ताकि तुम मुझे छोड़ कर ना जा सको।' सुष्मिता सेन की इस जोक वाली तस्वीर ने उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है।

मिला जवाब- नशे में किया था क्‍या पोस्‍ट

मिला जवाब- नशे में किया था क्‍या पोस्‍ट

उनकी इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने उन्हें भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए, वहीं कुछ ने तो उन्हें एक बड़ी शख्सियत होने के नाते शादी को लेकर सलाह तक दे डाली। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा- आप यह कहना चाहती हैं कि हम जानवर बन जाएं और आपकी तरह रहने लगें। वहीं दूसरे ने लिखा- तुम नशे में होंगी जब तुमने ये पोस्ट शेयर किया होगा। इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने उन्हें इस पोस्ट पर काफी भद्दे कमेंट किए हैं।

सुष्‍मिता ने फिर पोस्‍ट किया जोक

सुष्‍मिता ने फिर पोस्‍ट किया जोक

इसके जवाब में अभिनेत्री ने एक और जोक शेयर किया। जिसको शेयर करते हुए उन्होंने अपने ट्रोलर्स को इशारा दिया कि किसी बात को कहने और देखने का अपना एक नजरिया होता है। गौरतलब है कि सुष्मिता एक सिंगल पेरेंट हैं। वे इंडस्ट्री की उन चंद महिलाओं में से हैं जो अपनी शर्तो पर जीती हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की हैं। वे हमेशा से अपने उनमुक्त विचारों के लिए जानी जाती रही हैं। इससे पहले भी सुष्मिता पर ट्रोल्स निशाना साधते रहे हैं हालांकि उन्होंने कभी ट्रोल्स पर खास ध्यान नहीं दिया है।

रोहमन से शादी करने की चर्चा

रोहमन से शादी करने की चर्चा

सुष्मिता मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं। रोहमन शॉल कश्‍मीरी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप के बारे में फैंस को बताया था। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। खबर ये भी थी कि सुष्मिता अगले साल रोहमन के साथ शादी कर सकती हैं हालांकि, उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के सहारे ही इस खबर को अफवाह बताया।

वर्क फ्रंट पर ये कहना है सुष्‍मिता सेन का

वर्क फ्रंट पर ये कहना है सुष्‍मिता सेन का

सुष्मिता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने बताया था कि वह स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं और फिल्म साइन करने के लिए तैयार हैं। ''पिछले डेढ़ साल से मैं स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। मेरे ख्याल से मैं फिल्म को अपनी ज़िंदगी के 6 महीने देने के लिए तैयार हूं। बस इसलिए कि मैं तैयार हूं तो इसका मतलब यह नहीं है कि मेरे लिए परफेक्ट स्क्रिप्ट तैयार है।''

कैसे हुई सुष्‍मिता और रोहमन की मुलाकात

कैसे हुई सुष्‍मिता और रोहमन की मुलाकात

कैसे हुई मुलाकात ख़बरों की मानें तो रोहमन और सुष्मिता की मुलाक़ात एक फ़ैशन शो के दौरान हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात को भी ज़्यादा वक़्त नहीं हुआ है। लेकिन इस कम समय में ही दोनों एक दूसरे के लिए खास बन चुके हैं। इससे पहले भी सुष्मिता सेन का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में रणदीप हुड्डा का नाम रहा। इन दोनों का रिश्ता 3 सालों तक रहा और उसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+