शादी की सालगिरह पर सुषमा स्वराज ने शेयर की पर्सनल फोटो, देखें तस्वीर
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। लोगों की समस्याएं हो या फिर अपनी बात रखना, सुषमा ट्वीट्स करने में देरी नहीं करती। सुषमा ने इस बार ट्विटर पर अपनी एक पर्सनल फोटो शेयर की है।

सुषमा ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर अपनी और अपने पति स्वराज कौशल ने फोटो ट्विटर पर शेयर की है। ये तस्वीर सुषमा की शादी के वक्त की है। जिसमें वो दुल्हन के लिवास में हैं। इस तस्वीर में वो काफी सुंदर लग रही है।
सुषमा की इस तस्वीर को अपलोड करने के बाद लोगों ने अब तक 7382 लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 1401 लोग इसे रिट्वीट कर चुके हैं। लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल पेशे से वकील हैं। वो अब तक के सबसे युवा राज्यपाल भी रह चुके हैं। वो मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं। सुषमा और स्वराज की शादी साल 1975 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications