सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, पाक नागरिक को मेडिकल वीजा

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी दरियादिली व सहयोगी महिला के रूप में जानी जाती है। सुषमा स्वराज जब से विदेश मंत्री बनी हैं उन्होंने अपने देश के नागरिकों सहित पाकिस्तान के कई नागरिकों की सहायता उपलब्ध कराई है।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर से एक पाकिस्तानी नागरिक पर दरियादिली दिखाई है। सुषमा स्वराज ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग को पाकिस्तान के एक नागरिक को मेडिकल वीजा जारी करने का निर्देश दिया है। पाकिस्तानी नागरिक मकबूल अहमद कुरैशी कैंसर के रोग से बुरी तरह पीड़ित है। वह अभी कैंसर के चौथे चरण है। इस पर मकबूल ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज के अपील की थी कि वो भारत में आकर अपना इलाज करवाना चाहता है, इसके लिए उसे वीजा जारी किया जाए।

सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, पाक नागरिक को मेडिकल वीजा

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी दरियादिली व सहयोगी महिला के रूप में जानी जाती है। सुषमा स्वराज जब से विदेश मंत्री बनी हैं उन्होंने अपने देश के नागरिकों सहित पाकिस्तान के कई नागरिकों की सहायता उपलब्ध कराई है। इसी क्रम में एक बार फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी नागरिक को मदद करते हुए मेडिकल वीजा जारी करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले 21 दिसंबर को भी विदेश मंत्री ने ट्विटर के जरिए पाकिस्तान के दो बच्चों को मेडिकल वीजा प्रदान किया गया था और साथ ही इनकी जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की थी। गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर के जरिए आने वाली समस्याओं को सुलझाने मे हमेशा से सक्रिय रहती है। भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान को भी कई बार इलाज के लिए वीजा जारी कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+