चुनाव न लड़ने की घोषणा पर पति स्वराज कौशल ने सुषमा को कहा था Thank You

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति का एक और सितारा अस्त हो गया। पू्र्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज एक प्रखर प्रवक्ता और कुशल राजनेता थीं। मोदी सरकार के दूसरे कार्य काल में उन्होंने मंत्री पद लेने से इंकार कर दिया था।

 Sushma Swaraj No more: Husband Swaraj Kaushal thanks her for decision not to contest elections

चुनाव न लड़ने का फैसला

स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव को नहीं लड़ने का फैसला किया। 41 सालों से राजनीति में सक्रिय सुषमा स्वराज के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से जहां उनके प्रसंशक, कार्यकर्ता और भारतीय जनता पार्टी ने नेता निराश हुए तो वहीं उनके पति स्वराज कौशल ने खुशी जताई।

पति से जताई खुशी

जब सुषमा स्वराज ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया तो उनके पति इस फैसले से बेहद खुश जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि अब और चुनाव नहीं लड़ने के आपके फैसले के लिए थैंक यू।

 Sushma Swaraj No more: Husband Swaraj Kaushal thanks her for decision not to contest elections

उन्होंने आगे लिखा कि एक समय मिल्खा सिंह को भी रुकना पड़ा था। यह दौड़ 1977 से शुरू हुई थी, जिसे अब 41 साल हो गए हैं। आप अब तक 11 चुनाव लड़ चुकी हैं। सिर्फ दो बार 1991 और 2004 में आप चुनाव नहीं लड़ी थीं, क्योंकि पार्टी ने आपको चुनावी मैदान में नहीं उतरने दिया। मैं पिछले 46 सालों से आपके पीछे भाग रहा हूं। अब मैं 19 साल का नहीं हूं। प्लीज, अब मैं भी थक गया हूं।

 Sushma Swaraj No more: Husband Swaraj Kaushal thanks her for decision not to contest elections

सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल अक्सर सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट पर कमेंट कर लिखते रहे हैं। दरअसल सुषमा स्वराज लंबे वक्त से बीमार थीं। साल 2016 में उनका किडनी का ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद से राजनीति में सक्रिय तो हुई, लेकिन उनकी बीमारी उन्हें परेशान करती रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+