सुषमा स्वराज बनीं ट्विटर पर नंबर 1 विदेश मंत्री

नई दिल्ली। भाजपा का सशक्त और लोकप्रिय चेहरा हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। देश की विदूषी नेताओं में से एक सुषमा स्वराज के फैन पूरे भारत में हैं और इसलिए उनकी लोकप्रियता भारतीय जनता खासकर महिलाओं के बीच में बहुत ज्यादा हैं। लेकिन अब उनकी लोकप्रियता केवल भारत तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि सुषमा स्वराज ट्विटर पर अब तक की सबसे लोकप्रिय विदेश मंत्री बन गईं हैं।

इस बात की जानकारी खुद ट्विटर ने दी हैं। ट्विटर ने अपने वक्तव्य में कहा है कि भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री हैं जिनके 1,737,804 ट्विटर्स फॉलोअर्स हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद (1,380,574) और वेनेजुएला के विदेश मंत्री एलियास जाउआ (758,198) से आगे हैं।

सुषमा स्वराज बनीं ट्विटर पर नंबर 1 विदेश मंत्री

मालूम हो कि सुषमा स्वराज साल 2010 में ट्विटर से जुड़ी थीं और मात्र चार साल के अंदर ही उनके फालोअर्स की संख्या 19लाख के आस-पास हो गई है। सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहने वालीं सुषमा स्वराज की भाषा और बातों से बहुत ज्यादा लोग प्रभावित हैं इसलिए उन्हें लोग ट्विटर पर ज्यादा फालो करते हैं।

सुषमा स्वराज साल 2010 में ट्विटर से जुड़ी थीं

सुषमा स्वराज के नाम पर अनेकों रिकार्ड हैं। साल 2014 से विदिशा लोकसभा सीट से दूसरी बार जीत कर उन्होंने भारत की पहली महिला विदेश मंत्री होने का गौरव प्रा्प्त किया है। इससे पहले वो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का और देश में किसी राजनीतिक दल की पहली महिला प्रवक्ता बनने का रिकार्ड अपने नाम कर चुकी हैं।

लोगों के लिए आदर्श सुषमा स्वराज ने बनाये हैं ढेरों रिकार्ड

यही नहीं आपातकाल के बाद सुषमा स्वराज ने दो बार हरियाणा विधानसभा का चुनाव जीता था और चौधरी देवी लाल की सरकार में से 1977 से 79 के बीच राज्य की श्रम मन्त्री रह कर 25 साल की उम्र में कैबिनेट मन्त्री बनने का रिकार्ड बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+