सुषमा स्वराज के पति बोले, सुबह उठे तो देखा पत्नी चौकीदार बन गई है

नई दिल्ली। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के ट्विटर पर अपने नाम के साथ 'चौकीदार' जोड़ने पर उनके पति स्वराज कौशल ने चुटकी ली है। स्वराज कौशल ने सोमवार को ट्वीट किया, आज सुबह उठकर देखा तो पाया कि पत्नी चौकीदार बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भारतीय जनता पार्टी के नेता 'मैं भी चौकीदार हूं' कैंपेन के तहत अपने नाम के साथ चौकीदार लिख रहे हैं। रविवार रात को ही विदेशमंत्री ने ट्विटर पर अपना नाम बदला है।

राहुल गांधी ने किया था सुषमा पर ट्वीट

राहुल गांधी ने किया था सुषमा पर ट्वीट

शनिवार को कई भाजपा नेता नाम के साथ चौकीदार जोड़ चुके थे। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज के ट्विटर पर नाम के आगे चौकीदार न लगाए जाने पर ट्वीट कर कहा था, आप कोशिश करते रहें मिस्टर मोदी लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता है, हर भारतीय कह रहा है कि चौकीदार चोर है। सुषमा जी पर दबाव बनाइए कि वह अपने हैंडल के आगे 'चौकीदार' जोड़ लें।

 सोशल मीडिया पर आ रहे कई तरह के कमेंट

सोशल मीडिया पर आ रहे कई तरह के कमेंट

सुषमा स्वराज के ट्विटर पर नाम बदलने के बाद उनके पति की मजाक पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। कई लोग पति-पत्नी के बीच के मजाक पर कमेंट कर रहे हैं। सुषमा स्वराज के पति अमूमन उनके साथ नहीं दिखते हैं लेकिन ट्विटर पर कई बार वो ट्विटर पर सुषमा स्वराज को लेकर लिखते हैं।

ट्विटर पर 'चौकीदार' हुए भाजपा नेता

ट्विटर पर 'चौकीदार' हुए भाजपा नेता

कांग्रेस के पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले नारे 'चौकीदार चोर है' के जवाब के तौर पर भाजपा नेता नाम के साथ लिख रहे हैं। मोदी समर्थकों में सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे चौकीदार लिखने का ट्रेंड चल पड़ा है। भाजपा के मंत्री, सांसद और विधायक से लेकर आम लोग तक अपने ट्विटर हैंडल में अपने नाम के साथ चौकीदार शब्द जोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने ट्विटर हैंडल पर चौकीदार शब्द जोड़ने के बाद उन्हें और भाजपा को सपोर्ट करने वाले लोग लगातार अपने नाम के साथ यह शब्द जोड़ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+