जर्मनी में फंसी भारतीय महिला ने वीडियो डालकर सुषमा स्वराज से मांगी मदद

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जर्मनी में बुरी तरह फंसी एक भारतीय महिला की मदद का विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भरोसा दिया है। गुड़गांव के फरीदाबाद की रहने वाली गुरप्रीत ने ट्वीटर पर एक वीडियो डालकर अपनी दर्द भरी कहानी बयां की है जिसके बाद से सुषम स्वराज ने कहा है कि 'हम मदद करेंगे'।

Sushma Swaraj helps Indian woman stuck in refugee camp in Germany

वह महिला भारत आना चाहती है। वीडियो के माध्यम से गुरप्रीत ने आरोप लगाया है कि उसे और उसकी सात साल की बेटी को उसके पति के परिवार ने एक एक शरणार्थी शिविर में रखवा दिया है। गुरप्रीत के मुताबिक उसका पति पिछले करीब 6 साल से गायब है।

वीडियो वायरल होने के बाद सुषमा स्वराज ने इसे संज्ञान में लिया है और कहा है कि उनकी ओर से दूतावास को निर्देश दिये गए हैं। सुषमा ने कहा, ‘हम तुम्हारी मदद करेंगे'। उन्होंने कहा कि फ्रैंकफर्ट में भारतीय महावाणिज्य दूतावास इस मामले को देखेगा और इस बारे में उनके (महिला) पिता से भी बात की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+