सरताज भारत आये तो हम उनके सामने पाक का आतंकवादी नावेद खड़ा कर देंगे
नई दिल्ली। भारत पाकिस्तान के बीच होने वाली एनएसए स्तर की वार्ता पूरी तरह से खटाई में पड़ती दिखायी दे रही है। पाक की ओर से एनएसए वार्ता से पहले हुर्रियत नेताओं से मुलाकात पर सुषमा स्वराज ने पाक खरी-खरी सुनाई है।

सुषमा स्वराज ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि दोनों देशों के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत होनी थी, ऐसे में किसी भी तीसरे पक्ष को इस बातचीत में शामिल नहीं किया जा सकता है।
सुषमा स्वराज ने कहा कि सरताज अजीज बातचीत से भागना चाहते है। उन्होंने कहा कि भारत पाक के सामने जीता-जागता सबूत पेश करेगा। जम्मू में पकड़ा गया आतंकी नावेद हमारे पास है, जो पाकिस्तान का निवासी है।
सुषमा ने कहा कि भारत पाक के बीच शिमला समझौते की शर्तों के अनुसार किसी भी तीसरे पक्ष को नहीं शामिल किया जा सकता है। वहीं पाकिस्तान को सुषमा ने बिल्कुल साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर पाक तीसरे पक्ष से बात करेगा तो भारत-पाक के बीच बातचीत नहीं होगी।
वहीं सुषमा स्वराज ने यह भी कहा कि अगर कल वार्ता नहीं हो पाती तो ऐसी स्थिति में भी कूटनीति में कभी भी फुल स्टॉप नहीं होता है। सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को उल्फा में दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर की बातचीत पर साफ हुआ था कि दोनो देश आतंकवाद पर बातचीत करेंगे।
सुषमा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर दोनो देश के विदेश सचिव बात करेंगे। उन्होंने कहा कि एनएसए वार्ता के न्योते पर 22 दिन में पाकिस्तान से मिला जवाब, ये दिखाता है पाकिस्तान कितना गंभीर है.












Click it and Unblock the Notifications