'मोदी सरनेम' वाले बयान पर गरमाई सियासत, सुशील मोदी बोले- राहुल के खिलाफ करूंगा मानहानि का केस

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा कर्नाटक की रैली में दिए गए एक बयान पर सियासत गरमा गई है। इस बयान पर बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक की रैली में पीएम मोदी पर हमला बोला था और कहा था कि सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा- सुशील मोदी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा- सुशील मोदी

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा, 'मैं पटना की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। क्या 'मोदी' सरनेम रखना गुनाह है? राहुल गांधी ने करोड़ों लोगों को 'चोर' कहा है और उनकी भावनाओं को आहत करने का काम किया है।' उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि हार निश्चित देखकर अब विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठा रहा है।

पढ़ें-बिहार लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं- राहुल गांधी

शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक में राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा था। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए 'चौकीदार 100 प्रतिशत चोर है' कहा था। राहुल गांधी ने कहा कि सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं। राहुल गांधी राफेल के मुद्दे पर मोदी सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं। वे राफेल सौदे में घपले का आरोप लगाते हुए पीएम मोदी को घेरते रहे हैं। पिछले दिनों राहुल गांधी ने राफेल के मुद्दे पर पीएम मोदी को डिबेट करने की चुनौती भी दी थी।

मोदी सरनेम पर गरमाई सियासत

मोदी सरनेम पर गरमाई सियासत

राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी- ये पूरा गिरोह है। चोरों का एक पूरा दल है। राहुल गांधी ने 'मोदी उपनाम' पर कहा था कि सभी चोरों के नाम मोदी क्यों हैं। पता नहीं और कितने मोदी आएंगे। राहुल गांधी के इसी बयान पर बीजेपी नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+