मौत से कुछ दिन पहले सुशांत ने दोस्त से की थी बात, कहा- मैं खुद पर आध्यात्मिक...
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। मौत के दिन से ही मुंबई पुलिस इस बात को कह रही है कि सुशांत डिप्रेशन में थे। जिस वजह से उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, लेकिन हाल ही में कई ऐसे सबूत भी सामने आए हैं, जिससे साफ हो रहा है कि सुशांत पूरी तरह से ठीक थे। अब टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' के को-डायरेक्टर कुशाल झावेरी के साथ सुशांत की व्हाट्सएप चैट सामने आई है।

1 जून को सुशांत ने किया मैसेज
मौत से करीब दो हफ्ते पहले यानी 1 जून को सुशांत ने कुशाल को मैसेज किया। उन्होंने लिखा कि भाई कैसे हैं? उम्मीद करता हूं स्वस्थ और रॉकिंग होंगे। मिस यू...जय शिव शंभू...सुशांत। कुशाल ने दूसरे दिन यानी 2 जून को सुबह रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा- 'तुम्हें सुनकर अच्छा लग रहा है भाई, हेल्थ तो ठीक है, लेकिन स्ट्रगल तो हर किसी के लिए है, मैं अकेला तो नहीं। उम्मीद है तुम्हारे साथ भी सब सही होगा'।

'आध्यात्मिक तौर पर काम कर रहा'
कुशाल के मैसेज पर तुरंत सुशांत का जवाब आया। उन्होंने लिखा कि- 'मैं खुद पर आध्यात्मिक तौर पर काम कर रहा हूं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं। जब कभी अपने बारे में सोचने के लिए बैठता हूं तो हमारे साथ बिताए उन गोल्डन दिनों को बहुत याद करता हूं, वो कितने बेशकीमती थे'। उन्होंने आगे लिखा कि मैं बस यही कहना चाहता हूं कि जो काम हमने साथ किए, वे ऐसे हैं जिनपर हमें गर्व करना चाहिए और इसे आगे बढ़ाने की राह तलाश करनी चाहिए ताकि हम हमेशा साथ रहें। लास्ट में सुशांत लिखते हैं सिड को भी मेरी तरफ से प्यार देना। उससे कहना है कि मैं उसे मिस करता हूं।

लाइफ को लेकर पॉजिटिव थे सुशांत
सुशांत की मौत के बाद से दावा किया जा रहा है कि वो लंबे वक्त से डिप्रेशन में थे और किसी से बात नहीं करते थे। कई बार तो ये भी दिखाने की कोशिश की गई कि वो मानसिक रूप से परेशान थे, लेकिन अब इस चैट से काफी नई बातें निकलकर सामने आई हैं। कुशाल के साथ बातचीत को देखें तो लग रहा है कि सुशांत अपनी लाइफ, कैरियर को लेकर पॉजिटिव थे। इससे पहले उनकी डायरी से भी खुलासा हुआ था कि सुशांत ने अपने करियर की में काफी आगे तक प्लानिंग कर रखी थी। ऐसे में उनके सुसाइड पर कई सवाल खड़े होते हैं।

बॉडीगार्ड ने भी किया खुलासा
सुशांत के पूर्व बॉडीगार्ड नवीन दलवी के मुताबिक, 'सुशांत काफी जिंदादिल व्यक्ति थे, मैंने बॉडीगार्ड के तौर पर उनके साथ महज 4 महीने काम किया है। उन्होंने बताया कि एक बार सुशांत ने बिना बताए हैदराबाद जाने का प्लान किया, मुझे लगा कोई इवेंट होगा लेकिन वहां जाकर पता चला कि किसी झुग्गी झोपडी में जाकर कैंसर पीड़ित बच्चों से मिल रहे हैं। सुशांत ने उन बच्चों के मेडिकल का खर्चा भी उठाया था। दलवी ने कहा कि सुशांत सेल्फ मेड इंसान थे और खुदकुशी जैसा कदम वो नहीं उठा सकते।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications