पूर्व असिस्टेंट का दावा- सुशांत भैया का मर्डर हुआ, उनके पालतू कुत्ते की बेल्ट से घोटा गया गला
पूर्व असिस्टेंट का दावा- सुशांत भैया का मर्डर हुआ, उनके पालतू कुत्ते की बेल्ट से घोंटा गया गला
नई दिल्ली। मरहूम एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर उनके पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने बड़ा दावा किया है। अंकित ने कहा है कि उनको ऐसा लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है, ये हत्या उन्हीं के पालतू कुत्ते की बेल्ट से उनका गला घोटकर की गई। अंकित ने न्यूज वेबसाइट पिंकविला से बातचीत में ये कहा है। अंकित का कहना है कि कुछ तस्वीरों के आधार पर वो ये बात कह रहे हैं, जो सुशांत की मौत के बाद की हैं।

'मेरे पास तस्वीरें हैं'
अंकित आचार्य ने कहा है कि मुझे शक है कि सुशांत ने सुसाइड नहीं बल्कि उनकी हत्या उनके कुत्ते की बेल्ट से गला घोंट कर की गई है। अंकित ने कहा, मेरे पास सुशांत की डेड बॉडी की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में सुशांत की गर्दन पर ओ का निशान है, जो गला घोंटने की वजह से बनता है। आचार्य का तर्क है कि सुशांत फांसी लगाते तो उनकी आंखे और जीभ बाहर आ गई होती लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। तो मुझे लगता है कि ये मर्डर है।
Recommended Video

रिया चक्रवर्ती पर जताया शक
अंकित का कहना है कि मैं ही सुशांत के अकाउंट चेक किया करता था। जनवरी 2019 तक सुशांत के अकाउंट में 30 करोड़ रुपए जमा थे। लेकिन फिर मुझे पता लगा कि रिया किसी तरह की पूजा करवा रही थी जिसमें उसने काफी पैसा खर्च कर दिया था। बीते कुछ दिनों से रिया की वजह से सुशांत के परेशान होने की बात भी अंकित ने कही है।

रिया सुशांत के साथ लिवइन में थीं
तीन साल तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहे उनके पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने कुछ समय पहले भी एक चैनल से बातचीत में कई खुलासे किए थे। बीते हफ्ते अंकित आचार्य ने कहा था कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले रिया चक्रवर्ती उनके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहती थीं।

रिया ने बदला था स्टाफ
अंकित ने कहा था कि रिया ने पता नहीं क्यों सुशांत के साथ काम करने वाला पूरा स्टाफ बदल दिया था। अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से वापस लौटा तो देखा कि उनका पूरा स्टाफ बदल चुका है। मैं जब वापस लौटा तो उनके नए बॉडी गार्ड ने मुझे घर के अंदर ही नहीं जाने दिया। मुझे लगता है कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदला था। हालांकि मैं यकीन के साथ ये बात नहीं कह सकता कि ऐसा क्यों किया गया। उनके नए स्टाफ ने मुझे बताया कि रिया मैडम शॉपिंग, खाने और पूजा के सामान पर बहुत पैसे खर्च कर रही हैं। उनके नए नौकरों ने मुझे बताया कि सुशांत के घर पर किसी ना किसी दिन लगातार पूजा होती रहती है। पता नहीं ये पूजा किस लिए होती थी।

सुशांत के पिता ने भी रिया पर लगाए हैं गंभीर आरोप
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मुंबई में कथित खुदकुशी के मामले में उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया के खिलाफ पटना में ये एफआईआर की गई है। छह पन्नों की इस एफआईआर में सुशांत के पिता ने रिया और उनके परिवार पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने का गंभीर आरोप लगाया है। सुशांत के पिता ने एफआईआर में कहा है कि रिया ने उनके बेटे को इस स्थिति में पहुंचा दिया कि उसे खुदकुशी करनी पड़ी। पैसे के लेनदेन को लेकर भी रिया पर उन्होंने कई आरोप लगाए हैं। साथ ही सुशांत को ब्लैकमेल किए जाने की बात भी कही है।

14 जून को हुई थी सुशांत की मौत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट में 14 जून को मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का केस माना था। हालांकि बाद में कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियो की मांग के बाद ये केस सीबीआई को दे दिया गया है। अब सीबीआई केस की जांच की मांग कर रही है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती समेत छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआइ ने दर्ज मामले में रिया चक्रवर्ती उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या भाई शोविक, मैनेजर श्रुति मोदी को आरोपी बनाया है। वहीं ईडी भी मामले में जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications