सुशांत के निधन को एक महीना पूरा होने पर बहन ने लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- तुम्हारी मौजूदगी अब भी...
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना पूरा हो चुका है। अभी तक उनके फैंस, परिवार के सदस्य और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी गम में हैं। इस बीच सुशांत को याद करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। साथ ही उन्होंने भाई सुशांत के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। जिसमें दोनों काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि एक महीने बाद भी उन्हें सुशांत की मौजूदगी महसूस होती है।

श्वेता ने लिखा- लव यू भाई
श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हमें छोड़कर गए तुम्हें एक महीना हो गया है... लेकिन अब भी तुम्हारी मौजूदगी मजबूती के साथ महसूस की जा सकती है। लव यू भाई। उम्मीद करती हूं कि तुम हमेशा खुश रहो।' इससे पहले उन्होंने सुशांत के फैंस को धन्यवाद करते हुए भी एक पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, 'आप लोगों ने जिस तरह का प्यार और सपोर्ट दिखाया है, उसे देखकर हम अभिभूत हैं। इस मुश्किल वक्त में सबने हमारे परिवार को ताकत दी और हमारा ख्याल रखा। इस सबके लिए शुक्रिया कहना भी कम है। भगवान और उनके न्याय पर भरोसा रखिए। साथ ही प्रार्थना करते रहिए।'

श्वेता ने एक वीडियो भी शेयर किया
बता दें श्वेता अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। सुशांत की मौत के बाद आनन-फानन में वो भारत आईं और बिहार पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने सुशांत के अस्थि विसर्जन की फोटो डाली और अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया था। अब वो फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर श्वेता ने अपने भाई सुशांत की याद में एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- मेरा सबसे प्यारा बेबी, जिसकी आंखें सपनों से भरी थीं। 3.25 मिनट के इस वीडियो में सुशांत कहीं मस्ती करते दिखाए गए हैं, तो कहीं मूवी में काम करते।

14 जून को हुआ था सुशांत का निधन
बता दें सुशांत बीते महीने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला, जिससे उनकी मौत के पीछे का असल कारण पता चल सके। वहीं उनकी मौत का कारण asphyxia बताया गया है। इसका मतलब ये है कि शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने के कारण उनकी मौत हुई है। मुंबई पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। बेशक पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत फांसी लगाने के बाद दम घुटने की वजह से हुई है, लेकिन अभी तक उनकी मौत का असल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुशांत के जानने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वह बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज चल रहा था।
सुशांत सिंह राजपूत केस: मुंबई पुलिस की जांच लगभग पूरी, अब तक ये बातें सामने आईं
-
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications