सुशांत की बहन के सोशल मीडिया अकाउंट अचानक से हुए डिलीट, एक दिन पहले भाई के लिए लिखी थी इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा दुनिया को ऐसे अलविदा कह देगा, किसी को इस बात का भरोसा ही नहीं हो रहा है। वहीं इकलौते भाई के दुनिया से जाने के बाद से उनकी तीनों बहनें भी काफी परेशान हैं। हाल ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। जिसके बाद अब उनका सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट हो गया है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput बहन का रूला देना वाला पोस्ट, 'मेरा बाबू मुझे माफ करना'| वनइंडिया हिंदी
    क्या था पोस्ट में?

    क्या था पोस्ट में?

    अपने भाई को याद करते हुए श्वेता ने लिखा कि मैं तुमसे माफी मांगती हूं, उस दर्द के लिए जो तुमने अनुभव किया था। मेरा बेबी, मेरा बाबू, मेरा बच्चा अब हमारे साथ शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, मैं जानती हूं तुम बहुत दर्द में थे। तुम एक फाइटर थे और तुमने बहादुरी से लड़ा भी। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे माफ करना मेरा सोना... उस दर्द के लिए माफ करना जिससे तुम गुजरे... काश मैं तुम्हारा सारा दर्द ले लेती और अपनी सारी खुशियां तुम्हें दे देती। तुम्हारी चमकती आंखों ने दुनिया को सपने देखना सिखाया है, तुम्हारी मासूम मुस्कान ने तुम्हारे साफ दिल को दिखाया है। तुम्हें हमेशा प्यार किया जाता रहेगा... तुम जहां भी हो खुश रहना।

    पोस्ट भी हुई गायब

    पोस्ट भी हुई गायब

    सुशांत के निधन के कुछ दिन बाद उनकी बहन श्वेता अमेरिका से वापस आईं। इस दौरान उन्होंने अपने परिवार के साथ पटना में सुशांत का अस्थियां भी विसर्जित कीं। उन्होंने अस्थि विसर्जन के बाद एक पोस्ट भी डाली थी, लेकिन अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने सुशांत को लेकर जो इमोशनल पोस्ट लिखे थे, वो भी सब गायब हो गए हैं। श्वेता ने ये कदम क्यों उठाया, इस बात की जानकारी अभी नहीं चल पाई है।

    पुलिस की छानबीन जारी

    पुलिस की छानबीन जारी

    सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित प्लैट में पंखे से लटककर आत्महत्या की थी। नाम, इज्जत, पैसा सब कुछ होने के बाद भी सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया, ये अभी नहीं पता चल पाया है। जिस वजह से पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब उनके मैनेजर समेत 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। साथ ही जांच अधिकारी को यशराज फिल्म्स के साथ उनके कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मिल गई है। इससे पहले पुलिस ने उनकी करीबी दोस्त रिया से पूछताछ की थी।

    डिप्रेशन का शिकार थे सुशांत

    डिप्रेशन का शिकार थे सुशांत

    सुशांत की मौत के बाद पुलिस ने उनकी बहन का बयान दर्ज किया था। जिसमें ये बात निकलकर सामने आई थी कि वो छह महीने से डिप्रेशन का शिकार थे। उनकी बहन ने साफ कर दिया था कि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं थी। ऐसे में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ डिप्रेशन की वजह हो सकती है। वहीं पुलिस को दिए बयान में उनके पिता ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया था।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+