सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने डिलीट किया ट्विटर-इंस्टाग्राम अकाउंट, फैन्स हैं परेशान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आज चार महीने पूरे हो गए। देश की तीन बड़ी जांच एजेंसियां इस केस को सुलझाने में लगी हैं। वहीं सुशांत का परिवार लगातार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कैंपेन चला रहा है। सुशांत सिंह राजपूत के लिए सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रही बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने आज अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिऐक्‍टिवेट कर दिया गया है। इसमें उनका ट्विटर अकाउंट और इंस्‍टाग्राम पेज शामिल है।

अचानक बंद किए अकाउंट

अचानक बंद किए अकाउंट

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि श्वेता ने अपने खातों को खुद डिएक्टिवेट किया है या कंपनी की तरफ से किया गया है क्‍योंकि उन्‍होंने इसे लेकर कोई अनाउंसमेंट भी नहीं किया था। उनके अकाउंट डिएक्टिवेट होने के बाद सुशांत राजपूत के फैन्स हैरान है। वे उनके अकाउंट के स्क्रीनशॉट ट्विटर पर साझा कर रहे हैं। श्‍वेता सोशल मीडिया पर#JusticeForSSR कैंपेन चला रही थीं। उनके इस अभियान में देश-विदेश के तमाम लोग उनके साथ जुड़ गए थे।

सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने पर सभी हैरान

सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने पर सभी हैरान

अब अचानक श्वेता के सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करने पर सभी हैरान हैं। बीती रात, श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई सुशांत सिंह राजपूत की चार महीने की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा था, 'एक सच्ची प्रेरणा #ImmortalSushant।' वीडियो में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी एक फिल्म के लिए कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग लेते दिख रहे थे। वीडियो में उन्हें साइकिल चलाते, दौड़ने जैसी कई एक्टिविटीड करते देखा गया।

श्वेता ने शुरू की नई कैंपेन

श्वेता ने शुरू की नई कैंपेन

श्वेता ने बीते दिनों सुशांत मौत की जांच के लिए नई मुहिम शुरू की। यह नई मुहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात से जुड़ी हुई है। श्वेता ने सुशांत के फैंस से अपील करते हुए कहा कि वह संदेश भेजकर प्रधानमंत्री मोदी से मन की बात करें। बता दें, सुशांत की मौत के बाद बॉलिवुड के नेपोटिजम पर काफी बहस छिड़ी। इसके बाद जब सुशांत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तो ड्रग्‍स का ऐंगल सामने निकलकर आया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+