सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच CBI को सौंपे जाने पर महाराष्‍ट्र गृहमंत्री ने बोली ये बात

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच CBI को सौंपे जाने पर महाराष्‍ट्र गृहमंत्री ने बोली ये बात

मुंबई। देश के शीर्ष अदालत ने बुधवार की सुबह एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीई को देने का फैसला सुनाया है। इस फैसले के बाद सुशांत के परिवारजनों और सुशांत के फैन्‍स को अब पूरी उम्मीद है कि अब इस केस में जल्‍द सच्चाई सामने आकर रहेगी। वहीं अब महाराष्‍ट्र सरकार के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कोर्ट के इस फैसले को लेकर बयान दिया है।

देशमुख ने कहा मुंबई पुलिस जांच में सीबीआई का करेंगी सहयोग

देशमुख ने कहा मुंबई पुलिस जांच में सीबीआई का करेंगी सहयोग

महाराष्‍ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं और सीबीआई को जो भी सहयोग की आवश्यकता है हम प्रदान करेंगे। उन्‍होंने कहा कि सीबीआई जांच में मुंबई पुलिस सहयोग करेगी। उन्‍होंने कहा कि यह मुंबई पुलिस के लिए गर्व की बात है कि सुप्रीम कोर्ट ने देखा कि उनकी जांच में कोई गलती नहीं मिली है।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Supreme Court के फैसले के बाद सियासत तेज, जानें किसने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सोचेगी।

    राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सोचेगी।

    बता दें सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच का अब तक विरोध करती रही महाराष्ट्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अचानक अपना रंग बदल लिया है। हालांकि गृह मंत्री अनिल देशमुख ने संविधान का हवाला देते हुए यह भी कहा कि संघीय ढ़ांचा को देखने की जरूरत है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से पूछा गया कि क्या मुंबई पुलिस सुशांत सिंह मामले में समानांतर जांच करेगी? इसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि ''राज्य सरकार सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार सोचेगी।

    मुंबई पुलिस ने नहीं दर्ज की थी एफआईआर

    मुंबई पुलिस ने नहीं दर्ज की थी एफआईआर

    मालूम हो कि 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में एक्‍टर सुशांत सिंह संदिग्ध हालात में मृत मिले थे। मामले में मुंबई पुलिस ने दुर्घटना में मौत होने पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच की। एफआईआर दर्ज नहीं की। इस घटना के लगभग डेढ़ महीने बाद 25 जुलाई को सुशांत के पिता ने एक्‍ट्रेश रिया चक्रवर्ती पर कई संगीन आरोप लगाते हुए पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसके बार मुंबई पहुंची पटना पुलिस ने जांच शुरु करते ही कई खुलासे हुए। इतना ही नही मुंबई पुलिस की जांच पर कई सवालियां निशान लग रहे थे।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई करेगी इस केस की जांच

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई करेगी इस केस की जांच

    इसके बाद में बिहार सरकार की सिफारिश पर यह जांच सीबीआई को सौंप दी गई। पटना में दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी और आज इसी मामले में शीर्ष अदालत ने अभिनेता की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के आदेश दिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+