सुशांत सिंह के दोस्त का दावा- मुझे पता है किसने रची साजिश, सुरक्षा मिले तो सभी को कर दूं बेनकाब

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने बीत चुके हैं लेकिन आभी भी उनकी मौत का कारण रहस्य बना हुआ है। इस बीच सुशांत सिंह के एक दोस्त गणेश हीवरकर ने एक्टर की मौत को लेकर एक बड़ा और चौंकाने दावा किया है जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। गणेश हीवरकर उन्हें इस केस से जुड़ी कुछ ऐसी बातें पता है जिसका खुलासा हो गया तो बहुत से लोग बेनकाब हो जाएंगे। हालांकि सुशांत के दोस्त ने अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए नामों का खुलासा करने से पहले सुरक्षा की मांग की है।

सुशांत के दोस्त ने किए कई खुलासे

सुशांत के दोस्त ने किए कई खुलासे

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही उनके घर में एक पार्टी का जिक्र इन दिनों कई लोगों ने किया। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता नारायण राणे ने भी दावा करते हुए कहा था कि सुशांत की मौत से ठीक एक रात पहले उनके घर में एक पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी जिसमें कई बॉलीवुड और राजनैतिक हस्तियां शामिल हुई थीं। अब सुशांत सिंह के दोस्त गणेश हीवरकर ने भी उसी पार्टी का जिक्र करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।

पार्टी के बारे में बहुत कुछ जानते थे सुशांत

पार्टी के बारे में बहुत कुछ जानते थे सुशांत

गणेश हीवरकर ने कहा, बीते 13 जून को एक बड़ी पार्टी हुई थी, जिसमें कई नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुई थीं। हीवरकर के मुताबिक उस पार्टी में काफी कुछ ऐसा हुआ था जिसके बारे में सुशांत सिंह राजपूत बहुत कुछ जानते थे। इस पार्टी से जुड़े लोगों में से गणेश ने एक शख्स का नाम संदीप बताया है। गणेश ने कहा कि संदीप भी इस पार्टी के बारे में काफी कुछ जानता है। हालांकि सुशांत के दोस्त ने शुरुआती दौर में एक्टर की मौत की खबर देर से मिलने की बात कही थी।

दिशा सालियान की मौत के भी राजदार

दिशा सालियान की मौत के भी राजदार

गणेश हीवरकर ने सुशांत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर भी कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि वह दिशा की मौत को लेकर भी कई राज जानते हैं। इसकी जानकारी कई लोगों को पहले ही लग चुकी थी। वहीं, गणेश ने दावा किया है कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की बात गलत है, वह सुसाइड नहीं कर सकते। गणेश ने दावा किया है कि उन्हें पता है सुशांत के साथ किसने साजिश रची और वे उन सभी लोगों का नाम जानते हैं।

मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा

मुंबई पुलिस से मांगी सुरक्षा

इस खुलासे के बाद गणेश हीवरकर ने अपने लिए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है। गौरतलब है कि सुशांत के मौत के कुछ दिनों बाद ही पार्टी की बात सामने आई थी, इस पार्टी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं, सुशांत के परिवार का आरोप है कि एक्टर के खाते से 15 करोड़ रुपये गायब हैं। रुपये को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया गया था। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसियों ने भी इस बाबत तफ्तीश तेज कर दी है।

सुशांत को डिप्रेशन हो ही नहीं सकता: अनुपम खेर

सुशांत को डिप्रेशन हो ही नहीं सकता: अनुपम खेर

उधर, सुशांत सिंह के परिवार वाले और फैंस लगातार मुहिम चालकर केंद्र सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं, फिलहाल बिहार सरकार की सिफारिश के बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया है। सुशांत सिंह सुसाइड को लेकर हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं जिसके बाद से यह केस और पेचीदा होता जा रहा है। टाइम्स नाउ से बातचीत के दौरान सुशांत सिंह के साथ काम कर चुके वरिष्ठ कलाकार अनुपम खेर ने दावा किया है कि सुशांत को डिप्रेशन हो ही नहीं सकता।

मैंने भी ऐसा बुरा दौर देखा: अनुपम

मैंने भी ऐसा बुरा दौर देखा: अनुपम

अनुपम खेर ने कहा, 'मेंटल हेल्थ और अकेलापन से कोई भी जूझ सकता है। हालांकि, सुशांत ऐसे कतई नहीं थे जो डिप्रेशन में आकर अपनी जान दे दें।' अनुपम खेर ने कहा, 'मानसिक स्वास्थ्य की समस्या उसे भी हो सकती है जो खुश है, मैंने भी ऐसा बुरा दौर देखा है। कई लोग मेरी बात पर विश्वास नहीं करेंगे लेकिन मैं अपने डॉक्टर से मिला था। मुझे नींद नहीं आती थी। ऐसे में डॉक्टर ने मुझे मनोचिकित्सक के पास जाने की सलाह दी थी।'

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या पर अनुपम खेर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- निर्भया को भी इंसाफ मिलने में लगे 8 साल

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+