'सुशांत भैया कभी अपने रूम का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं करते थे', पूर्व असिस्टेंट ने खोला राज

'सुशांत के नए नौकरों ने मुझे बताया कि उनके घर पर किसी ना किसी दिन लगातार पूजा होती रहती है, पता नहीं ये पूजा किस लिए होती थी...'

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। इस केस को लेकर चल रही मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस की जांच के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा भी केंद्र सरकार को भेज दी। सुशांत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और पूर्व मैनेजर दिशा सलियन की मौत को भी एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। इस बीच तीन साल तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहे उनके पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने सामने आकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं।

'सुशांत भैया के साथ मैं परछाई की तरह रहता था'

'सुशांत भैया के साथ मैं परछाई की तरह रहता था'

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट अंकित आचार्य ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया, '14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले रिया चक्रवर्ती उनके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहती थीं। रिया ने पता नहीं क्यों सुशांत के साथ काम करने वाला पूरा स्टाफ बदल दिया था। मैं सुशांत भैया के साथ उनकी परछाई की तरह रहता था। उनके साथ मैं तीन साल तक रहा।'

'गांव से लौटा तो उनका पूरा स्टाफ बदल चुका था'

'गांव से लौटा तो उनका पूरा स्टाफ बदल चुका था'

सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी करने को लेकर उठ रहे सवालों पर अंकित आचार्य ने आगे बताया, 'सुशांत भैया कभी अपने रूम का दरवाजा अंदर से लॉक नहीं करते थे। तीन सालों में कभी उन्होंने ऐसा नहीं किया। मैं उनके साथ रह चुका हूं, इसलिए पूरे भरोसे के साथ ऐसा कह रहा हूं। अगस्त 2019 में जब मैं अपने गांव से वापस लौटा तो देखा कि उनका पूरा स्टाफ बदल चुका है।'

'रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदला था'

'रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदला था'

अंकित आचार्य ने बताया, 'मैं जब वापस लौटा तो उनके नए बॉडी गार्ड ने मुझे घर के अंदर ही नहीं जाने दिया। मुझे लगता है कि रिया मैडम ने पूरे स्टाफ को बदला था। हालांकि मैं यकीन के साथ ये बात नहीं कह सकता कि ऐसा क्यों किया गया। उनके नए स्टाफ ने मुझे बताया कि रिया मैडम शॉपिंग, खाने और पूजा के सामान पर बहुत पैसे खर्च कर रही हैं। उनके नए नौकरों ने मुझे बताया कि सुशांत के घर पर किसी ना किसी दिन लगातार पूजा होती रहती है। पता नहीं ये पूजा किस लिए होती थी।'

'मैं जब मिला तो उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे'

'मैं जब मिला तो उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे'

सुशांत की तबीयत को लेकर अंकित आचार्य ने आगे बताया, 'सितंबर 2019 में मैं जब सुशांत सिंह से मिला तो उनकी तबीयत कुछ खराब थी। सुशांत भैया तो हर वक्त मस्त रहते थे, खुशमिजाज रहते थे। वो मुझे बिल्कुल अपने भाई की तरह मानते थे। लेकिन, सितंबर 2019 में जब उन्होंने मेरा हिसाब किया तो वो पूरी तरह बदले हुए नजर आए। उनकी आंखों के नीचे काले घेरे थे। वो एक बार भी नहीं मुस्कुराए, बहुत ज्यादा डिप्रेशन में लग रहे थे।'

'अक्टूबर 2019 में रिया के साथ यूरोप टूर पर गए थे सुशांत'

'अक्टूबर 2019 में रिया के साथ यूरोप टूर पर गए थे सुशांत'

आपको बता दें कि इससे पहले सुशांत के कुक नीरज ने भी बिहार पुलिस को दिए अपने बयान में कुछ बड़े खुलासे किए थे। नीरज ने बताया, 'सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में रिया चक्रवर्ती के साथ यूरोप के टूर पर गए थे और वहां से दिवाली के आसपास वापस आए। सुशांत जब ट्रिप पर जा रहे थे तो पूरी तरह ठीक थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उसके बाद लगातार उनकी तबीयत खराब रहने लगी।'

'सुशांत सर ने पीने के मुझसे ठंडा पानी मांगा'

'सुशांत सर ने पीने के मुझसे ठंडा पानी मांगा'

नीरज ने अपने बयान में आगे बताया, 'दिवाली के बाद सुशांत ने अपने पुराने घर को छोड़ दिया और रिया चक्रवर्ती के घर में उनके साथ ही रहने लगे। कुछ समय बाद सुशांत अपने बांद्रा वाले घर में शिफ्ट हो गए, जहां 14 जून को उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया गया। 14 जून को वो सुबह 7 बजे उठे थे और उन्होंने पीने के मुझसे ठंडा पानी मांगा, जबकि वो अपने तबीयत खराब के चलते ठंडा पानी नहीं पीते थे।'

'रिया मेमसाब ने ठंडा पानी देने के लिए मना किया था'

'रिया मेमसाब ने ठंडा पानी देने के लिए मना किया था'

पुलिस को दिए बयान में नीरज ने कहा, 'रिया मेमसाब ने ठंडा पानी देने के लिए मना किया था, फिर भी मैंने उन्हें नॉर्मल से थोड़ा ठंडा पानी दिया। पानी पीने के बाद वो मुस्कुराए और अपने रूम में चले गए। इसके कुछ देर बाद उन्होंने जूस पिया। बाद में जब मैंने लंच मैन्यू के बारे में पूछने के लिए उनके बेडरूम का दरवाजा खटखटाया तो सुशांत सिंह ने कोई जवाब नहीं दिया। काफी देर तक जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो धक्का मारकर खोला गया और सुशांत अंदर फंटे से लटके हुए मिले।'

'कभी उन्हें डिप्रेशन की कोई दवाई लेते हुए नहीं देखा'

'कभी उन्हें डिप्रेशन की कोई दवाई लेते हुए नहीं देखा'

बिहार पुलिस ने नीरज के अलावा सुशांत सिंह राजपूत के पुराने कुक अशोक कुमार खासू के भी बयान दर्ज किए। नीरज से पहले अशोक सुशांत सिंह के घर में काम करते थे। अशोक ने अपने बयान में बताया कि जब वो सुशांत सिंह के घर में काम करते थे, तो उन्होंने कभी उन्हें डिप्रेशन की कोई दवाई लेते हुए नहीं देखा। अशोक ने यह भी बताया कि शुरूआत में कुछ दिनों तक कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहीं और रिया चक्रवर्ती और सुशांत साथ-साथ रहने लगे।

'उनके पास काम ना हो, ऐसा कभी नहीं हुआ'

'उनके पास काम ना हो, ऐसा कभी नहीं हुआ'

अशोक ने अपने बयान में कहा कि जिस समय वो उनके घर में काम करते थे, उस दौरान किसी के साथ सुशांत का कोई झगड़ा या किसी तरह का कोई विवाद नहीं था। अशोक ने बताया, 'सुशांत सर का कभी किसी से झगड़ा नहीं हुआ और कभी ऐसा नहीं हुआ कि उनके पास काम नहीं है। वो लगातार फिल्में कर रहे थे और वो मुझसे कहते थे कि फिल्म 'दिल बेचारा' के बाद मैं ब्रेक लूंगा क्योंकि लगातार फिल्में चालू हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+