सुशांत सिंह राजपूत के फॉरेंसिक टेस्ट का VIDEO हुआ लीक, अधिकारी बोले- 'हमारी जांच बर्बाद ना हो जाए'

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने का वक्त हो गया है। जहां एक ओर सुशांत के फैंस और कई अन्य सेलिब्रिटी मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सुशांत के परिवार ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसमें रिया के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत के फॉरेंसिक टेस्ट का वीडियो लीक हो गया है। जिसके बाद से इस केस में पुलिस की जांच फिर से सवालों के घेरे में आ गई है।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में क्या है?

टाइम्स नाउ के मुताबिक इस लीक हुए वीडियो में एक जांच अधिकारी को ये कहते सुना जा सकता है, 'ये वीडियो लीक ना हो जाए, वर्ना हमारी जांच बर्बाद हो जाएगी।' हालांकि वीडियो में ये बात कौन किससे बोल रहा है, ये पता नहीं चल पा रहा है। अभी ये भी साफ नहीं है कि वीडियो में ऑडियो असली है या फिर इसे डब किया गया है। हालांकि यही वीडियो सुशांत के निधन के बाद उनके फैंस द्वारा भी काफी शेयर किया गया है। इसके अलावा सुशांत के पिता ने पटना में जो एफआईआर दर्ज करवाई है, उसकी कॉपी भी बीते दिन से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: Subramanian Swamy ने फिर की CBI जांच की मांग | वनइंडिया हिंदी
    रिया पर लगाए गंभीर आरोप?

    रिया पर लगाए गंभीर आरोप?

    इस मामले में विनय तिवारी (एसपी सिटी, पटना) का कहना है कि बिहार पुलिस की टीम भी मुंबई पहुंच गई है और जांच कर रही है। सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि रिया ने उनके बेटे की मानसिक हालत खराब की है। साथ ही वह सुशांत को दवा का ओवरडोज भी दे रही थी। सुशांत के अलग-अलग बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। रिया सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उनका घर छोड़कर चली गईं और साथ में पैसे, लैपटॉप, जेवर, सुशांत के बैंक कार्ड्स, पिन और मेडिकल रिपोर्ट भी ले गईं। उन्होंने रिया पर सुशांत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

    मुंबई पुलिस डाल रही दवाब

    मुंबई पुलिस डाल रही दवाब

    सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने बताया है कि परिवार क्यों अब तक चुप था और साथ ही उन्होंने मुंबई पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वकील विकास सिंह ने कहा है, परिवार को एफआईआर दर्ज करने में डेढ़ महीने इसलिए लगे क्योंकि परिवार शोक में था और मुंबई पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी। मुंबई पुलिस परिवार पर ये दबाव डाल रही थी कि आप बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस का नाम लें और उन्हें इसमें शामिल करें।

    रिया के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं

    रिया के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं

    विकास सिंह ने आगे कहा, पटना में जब हम एफआईआर दर्ज कराने गए तो पुलिस को एफआईआर दर्ज करने में परेशानी थी। लेकिन जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री संजय झा ने मामला समझाया तो एफआईआर दर्ज हुई। हम चाहते हैं कि पटना पुलिस पूरे मामले की जांच करे। वकील विकास सिंह ने ये भी कहा कि परिवार ने अब तक सीबीआई जांच की मांग नहीं की है। इसके अलावा विकास सिंह ने इस मामले में एक चैनल से भी बात की। जिसमें उन्होंने कहा कि जब 26 जुलाई को ही एफआईआर दर्ज हो गई थी तो क्यों रिया के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+