5 दिन पहले एक्स मैनेजर ने किया था सुसाइड, अब सुशांत सिंह राजपूत ने लगाई फांसी

मुंबई: बॉलीवुड के लिए ये साल बहुत ही ज्यादा बुरा जा रहा है। ऋषि कपूर, इरफान खान, वाजिद खान के बाद अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने बॉलीवुड को झकझोर दिया है। रविवार को सुशांत ने मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी हफ्ते उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान ने भी सुसाइड कर लिया था। जिससे सुशांत काफी दुखी थे।

14वीं मंजिल से कूदी थीं दिशा

14वीं मंजिल से कूदी थीं दिशा

पुलिस के मुताबिक सोमवार रात दिशा ने मुंबई स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उस दौरान पुलिस को उनके घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही सुसाइड की वजह भी तलाश रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुदकुशी करने से पहले दिशा मंगेतर के साथ बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर मौजूद थीं। जिस वजह से पुलिस उनके मंगेतर से भी पूछताछ कर रही है।

दिशा की मौत से दुखी थे सुशांत

दिशा की मौत से दुखी थे सुशांत

दिशा सुशांत के अलावा भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा समेत कई कलाकारों की मैनेजर रह चुकी हैं। उनकी मौत से सुशांत काफी दुखी थे। दिशा की मौत के बाद सुशांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Commits Suicide: Bollywood के 'धोनी' ने क्यों की खुदकुशी? | वनइंडिया हिंदी
    शनिवार को काफी परेशान थे सुशांत

    शनिवार को काफी परेशान थे सुशांत

    घर के नौकर के मुताबिक शनिवार को वो बेहद परेशान थे। नौकर ने बताया कि जब रविवार को काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो वो दूसरी चाभी से मेन गेट खोलकर अंदर घुसा। अंदर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। सुशांत का शव अन्दर कमरे में पंखे से लटका था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर को सील करके जांच शुरू कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+