को-स्टार से गलत हरकत के आरोपों पर सुशांत ने शेयर किए बातचीत के स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत ने को-स्टार संजना सांघी के साथ छेड़छाड़ की खबरों पर सफाई दी है। सुशांत ने संजना के साथ अपनी बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि हकीकत सामने लाने के लिए वो ये कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत और संजना फिल्म 'किजी और मैनी' में साथ काम कर रहे हैं। संजना इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं, सुशांत पर संजना से बदसलूकी के आरोप लगे हैं।

सुशांत से शेयर किए स्क्रीनशॉट

मीडिया में खबरें आई थीं कि सुशांत सेट पर संजना के साथ ज्यादा ही क्लोज हो जा रहे थे और उन पर कमेंट्स पास कर रहे थे। संजना ने इसको लेकर डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा से शिकायत की लेकिन उन्होंने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसको लेकर सोशलम मीडिया पर सुशांत का नाम आया तो उन्होंने इस पर सफाई देते हुए स्क्रीनशॉट शेयर किए। जिसमें उनकी और संजना की बातचीत है।

मुकेश छाबड़ ने भी किया स्पोर्ट

मुकेश छाबड़ ने भी किया स्पोर्ट

सुशांत ने ट्विटर पर संजना के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है कि अपनी पर्सनल इन्फर्मेशन किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते लेकिन उनके पास और कोई रास्ता नहीं है।फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा भी सुशांत के सपॉर्ट में उतरे हैं। उन्होंने सुशांत क ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि ऐसी कोई घटना सेट पर नहीं हुई।

अगस्त का है ये मामला

अगस्त का है ये मामला

सुशांत और संजना 'किजी और मैनी' की शूटिंग कर रहे हैं। अगस्त में इस तरह की खबरें आईं थी कि सुशांत के बर्ताव से संजना इतनी असहज हो गईं कि फिल्म की शूटिंग रोकनी पड़ी। संजना ने अपने पिता को ये बात बताई। उन्होंने डायरेक्टर के सामने ये बात रखी तो उन्होंने इसे हंसी में उड़ा दिया। अब मीटू कैंपेन के दौरान सुशांत का नाम सामने आया तो उन्होंने सफाई दी। हालांकि इस बारे में संजना की ओर से कभी कुछ नहीं कहा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+