सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर लगाए थे गंभीर आरोप, अब CA ने मोटी रकम को लेकर किए ये खुलासे

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने का वक्त हो गया है, जिसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है। हालांकि मुंबई पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। इसी बीच अभिनेता के परिवार ने पटना में रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस एफआईआर के बाद पटना पुलिस की टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची है। जिसके बाद से मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सत्यमेव जयते | वनइंडिया हिंदी
    सीए ने क्या कहा?

    सीए ने क्या कहा?

    सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया ने उनके बेटे के अकाउंट से मोटी रकम निकाली है। वहीं अब सुशांत के सीए संदीप श्रीधर ने इन सभी बातों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि रिया के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है। सीए ने कहा है कि सुशांत का बैंक बैलेंस ज्यादा नहीं था और ना ही रिया के अकाउंट में कोई मोटी रकम ट्रांसफर की गई है। सीए ने ये भी कहा कि एक बार रिया की मां ने उन्हें 33,000 रुपये दिए थे। सुशांत ज्यादातर पैसा खरीदारी या फिर किराए, ट्रैवल और अन्य चीजों पर खर्च करते थे। सीए के अनुसार सुशांत की संपति जितनी बताई जा रही है, उतनी नहीं है। उनकी कमाई बीते साल से कम हो गई थी।

    कई लोगों से हुई पूछताछ

    कई लोगों से हुई पूछताछ

    आपको बता दें मुंबई पहुंचने के बाद बिहार पुलिस ने सुशांत के करीब रहे लोगों से पूछताछ की है। अभी तक बैंक मैनेजर के अलावा उनके कुक, बहन और पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से पूछताछ की गई है। वहीं रिया ने इस एफआईआर को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। रिया की याचिका को चुनौती देते हुए सुशांत के परिवार और बिहार सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल की है। इनका कहना है कि सुशांत के परिवार को सुने बिना रिया की याचिका को नहीं सुना जाए।

    बीते महीने हुआ था सुशांत का निधन

    बीते महीने हुआ था सुशांत का निधन

    आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत बीते महीने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनके पास से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला, जिससे इस मौत के पीछे का कारण पता चल सके। मुंबई पुलिस अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कुछ ऐसा नहीं लगा जिसे सनसनीखेज कहा जा सके। इसके साथ ही प्राथमिक जांच, विसरा रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि सुशांत की मौत दम घुटने से हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है लेकिन सुशांत के फैंस के साथ-साथ कई अन्य सेलिब्रिटी का कहना है कि सुशांत की हत्या की गई है। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।

    सुशांत केस: पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर, CBI को जांच सौंपने की मांग

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+