सुशांत राजपूत केस: एम्स के पैनल ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत केस में एम्स के पैनल ने सीबीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। अब एम्स की रिपोर्ट पर सीबीआई आखिरी फैसला लेगी। सुशांत सिंह की मौत को अब तक के साक्ष्यों के आधार पर आत्महत्या ही माना जा रहा है। सीबीआई अब एम्स की रिपोर्ट को देखेगी कि क्या आएगी कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत में कोई और पहलू भी हो सकता है। सीबीआई दूसरे साक्ष्यों से रिपोर्ट का मिलान करेगी।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput Case में AIIMS ने CBI को सौंपी Report, सामने आएगा सच? | वनइंडिया हिंदी
    aiims report sushant case, sushant singh rajput death case, sushant singh rajput, aiims, mumbai, cinema, सुशांत केस में एम्स की रिपोर्ट, सुशांत सिंह राजपूत, एम्स, मुंबई, दिल्ली

    डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता वाले पैनल का गठन केंद्रीय जांच ब्यूरो के अनुरोध पर किया गया था ताकि पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का अध्ययन किया जा सके। एम्स की फॉरेंसिक टीम और सीबीआई की टीम के बीच ये मीटिंग हुई। एम्स फॉरेंसिक टीम के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा है कि सीबीआई को अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं मिला है। सिर्फ तस्वीरें देखकर कोई निर्णायक राय नहीं बनाई जा सकती थी। हमारी राय स्पष्ट और साक्ष्य के आधार पर निर्णायक होगी।

    सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामले की जांच सीबीआई को दे दी गई। सीबीआई भी इसे अभी तक आत्महत्या ही मान रही है। दरअसल, कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा और टीवी चैनलों पर ये कहा गया कि सुशांत सिंह की हत्या हुई हो सकती है। जिसके बाद इस मामले में सीबीआई आई। सीबीआई के अलावा, ईडी और एनसीबी भी सुशांत की मौत से जुड़े मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी भी जांच एजेंसी ने ऐसा शक नहीं जताया है कि सुशांत की हत्या हुई हो सकती है। एनसीबी की जांच में कथित तौर पर सुशांत के ड्रग्स का आदी होने की बात जरूर सामने आई है और उनको ड्रग्स पहुंचाने से जुड़े होने के आरोपों में कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+