सुशांत केस: मुंबई पहुंची सीबीआई, तीन हिस्सों में बंटी टीम, सबसे पहले इनसे हो सकती है पूछताछ

सुशांत केस की जांच के लिए मुंबई पहुंची सीबीआई, सबसे पहले इनसे हो सकती है पूछताछ

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मामले की जांच शुरू करने के लिए सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) की टीम गुरुवार शाम को मुंबई पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई मुंबई पहुंची है। सुशांत 14 जून को अपने घर में मृत मिले थे। उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगातार आत्महत्या की था। अभी तक मुंबई पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। अब सीबीआई मामले की जांच शुरू करने जा रही है।

सबसे पहले इनसे हो सकती है पूछताछ

सबसे पहले इनसे हो सकती है पूछताछ

सीबीआई ने इस मामले की जांच के लिए 10 सदस्यों की एक एसआईटी गठित की है। आईपीएस मनोज शशिधर के नेतृत्व में ये एसआईटी गठित की गई है। गु सीबीआई अध‍िकारी सबसे पहले सुशांत के फ्लैट में उनके साथ रहने वालों, ऐक्‍टर से स्‍टाफ से पूछताछ होगी। सीबीआई उन बैंक अध‍िकारियों से पूछताछ करेंगे, जहां सुशांत का अकाउंट था। साथ ही उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से भी जल्दी ही सीबीआई पूछताछ कर सकती है। मामले में सबसे ज्यादा आरोप रिया पर ही हैं। सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया गया था। सीबीआई की जांच बिहार पुलिस की एफआईआर पर बेस्ड होगी।

तीन हिस्सों में बांटी गई टीम

तीन हिस्सों में बांटी गई टीम

जांच के लिए सीबीआई की टीम को तीन हिस्सों में बांटा गया है। एक टीम केस के दस्तावेज जैसे केस डायरी, मुंबई पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट, पीएम रिपोर्ट और गवाहों के बयान की कॉपी जमा करेगी। दूसरी टीम रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोग, सुशांत के मैनेजर और उनके स्टाफ से पूछताछ करेगी। तीसरी टीम इस मामले में किसी रंजिश या हत्या जैसी स्थिति को देखेगी। यही टीम सीन ऑफ क्राइम को रीक्रिएट भी करेगी। ईडी से भी सीबीआई मामले की जानकारी लेगी, ईडी पहले से ही मामले में लेनदेन से जुड़ूी जांच कर रही है।

 मुंबई पुलिस ने कहा- पूरी मदद करेंगे

मुंबई पुलिस ने कहा- पूरी मदद करेंगे

सीबीआई के मुंबई पहुंचने के साथ ही मुंबई के पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह ने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात की है। परम बीर सिंह ने कहा कि हम सीबीआई की टीम की जांच में पूरी मदद करेंगे और कोई समानांतर जांच नहीं की जाएगी। मुंबई पुलिस के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अफसर के रूप में नियुक्त किया है। सीबीआई की टीम कल बांद्रा पुलिस से इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज अपने हाथ में लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+