Sushant Singh Rajput Case: रिया की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला कल, केस ट्रांसफर करने की मांग
मुंबई। Sushant Singh Rajput Case मामले में कल सुप्रीम कोर्ट एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की अर्जी पर अपना फैसला सुनाएगी। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कोर्ट ने मांग की है कि केस को मुंबई ट्रांसफर किया जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट कल अपना फैसला सुनाएगी। केस ट्रांसफर करने के साथ -साथ सीबीआई को ट्रांसफर करने और केस दर्ज करने के जूरिडिक्शन पर भी सवाल उठाया गया है, जिसे लेकर कल कोर्ट अपना अहम फैसला सुनाएगी।

केस ट्रांसफर की अर्जी पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। बुधवार को 11 बजे इस मामले में कोर्ट अपनी अहम फैसला सुनाएगी। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली है। जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की बेंच ने ये सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट की एकल जज पीठ फैसला सुनाएगी। दरअसल एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती में बिहार में अपने खिलाफ केस दर्ज कराए जाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि बिहार में केस दर्ज होने की वजह से उन्हें न्याय नहीं मिल सकेगा। रिया ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है और केस को मुंबई ट्रांसफर किए जाने की मांग की है।
वहीं इस मामले की बिहार सरकार की ओर से पैरवी कर रहे सीनियर एडवकेट मनिंदर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस दवाब में काम कर रही है। अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। जबकि महाराष्ट्र सरकार के वकील एएम सिंघवी ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार में चुनाव होने वाला है इसलिए मामले राजनीति किया जा रहा है, जैसे ही वहां चुनाव खत्म हो जाएगा, सब भूल जाएंगे। इस मामले में रिया के वकील श्याम दिवान ने कहा कि एक्ट्रेस सुशांत से प्यार करती थी। सुशांत की मौत के बाद वो सदमे में है। उनके वकील का कहना है कि पटना में केस दर्ज कराई गई, जबकि घटना मुंबई की है। 38 दिनों की देरी से FIR दर्ज कराई गई। ऐसे में अगर केस मुंबई ट्रांसफर नहीं होता है तो रिया को इंसाफ नहीं मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications