सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आज
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। दरअसल इस मामले में फिल्म अभिनेत्री और सुशांत सिंह की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार के पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके अपील की थी कि पटना में दर्द कराई गई एफआईआर को मुंबई में ट्रांसफर किया जाए। इस मामले में सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी है, जिसके बाद आज कोर्ट इसमे अपना फैसला सुनाएगा।
Recommended Video

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में सुशांत के पिता ने रिया पर की संगीन आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रिया ने सुशांत को आत्महत्या करने के लिए उकसाया, उनके बैंक खातों से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी की। यही नहीं उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की थी। जिसके बाद बिहार सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की केंद्र सरकार से सिफारिश की, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया।
वहीं इस पूरे मामले में सीबीआई और मुंबई पुलिस दोनों ही जांच कर रही है। महाराष्ट्र सरकार इस मामले की सीबीआई जांच का विरोध कर रही है। लेकिन सुशांत के पिता वकील का कहना है कि जब मृतक के पिता और बिहार सरकार और केंद्र सरकार तीनों ही सीबीआई जांच के लिए राजी हैं, ऐसे में महाराष्ट्र सरकार की आपत्ति समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला काफी अहम हो सकता है। सुशांत के पिता वकील ने रिया की ओर से सुशांत के परिवार के आरोपों पर कहा कि उनके इन आरोपों से हमारे दावों की पुष्टि होती है।












Click it and Unblock the Notifications