सुशांत के जन्मदिन पर बहन श्वेता ने भावुक मैसेज के साथ साझा की अनदेखी तस्वीरें
Sushant Singh Rajput birthday: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले वर्ष अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। किसी को भी सुशांत की मौत पर यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर कैसे इतना युवा कलाकार आत्महत्या कर सकता है। इस घटना ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरे देश को चौंका दिया था। सुशांत की मौत के यह खबर कई दिनों तक मीडिया में छाई रही, अलग-अलग तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। लेकिन अब जब यह मामला सुर्खियों में नहीं है, उसके बाद भी सुशांत सिंह राजपूत को भुला पाना उनके परिवार के लिए आसान नहीं है। आज एक्टर का जन्मदिन है और सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत को याद करते हुए उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा है।

बहन ने किया भाई को याद
सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन के मौके पर श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की कई तस्वीरों को साझा किया है, जिसे शायद ही किसी ने देखा हो। श्वेता ने इन तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया है और लिखा, लव यू भाई, तुम मेरे जीवन का हिस्सा हो और हमेशा रहोगे। इसके साथ ही सुशांत की बहन ने इस बात की भी जानकारी दी है कि वह अपने भाई के एक और सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग एस्ट्रोफिजिक्स में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए हम यूसी बर्कले में मेमोरियल फंड की स्थापना कर रहे हैं।
Recommended Video

सुशांत फंड की शुरुआत
सुशांत सिंह राजपूत को अंतरिक्ष और एस्ट्रोफिजिक्स में काफी रुचि थी, एस्ट्रोनॉमी और एस्ट्रोफिजिक्स के लिए उनका प्यार हर किसी को पता है। श्वेता ने लिखा, भाई के 35वें जन्मदिन के मौके पर मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम उसके सपने को पूरा करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड की यूसी बर्कले में 35000 डॉलर के साथ शुरुआत की जा रही है। जो भी यूसी बर्कले में एस्ट्रोफिजिक्स की पढ़ाई करना चाहता है वो इस फंड के लिए अप्लाई कर सकता है। उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने यह संभव करके दिखाया है। मेरे छोटे भाई जन्मदिन मुबारक, उम्मीद है कि तुम जहां भी हो खुश हो।

मांगा था सुझाव
इससे पहले सुशांत की बहन ने ट्वीट करके लोगों से पूछा था कि हमे 21 जनवरी को सुशांत का जन्मदिन कैसे मनाना चाहिए। सुशांत के जन्मदिन के मौके पर 3 लोगों की बिना स्वार्थ मदद कर सकते हैं, हम 15 मिनट का ग्लोबल ध्यान सत्र का आयोजन कर सकते हैं। मैं चाहूंगी कि लोग सुशांत के गानों परफॉर्म करें और वीडियो व गाने को सोशल मीडिया पर साझा करें, आइए हम सभी












Click it and Unblock the Notifications