बंगाली किताब में छपी सुशांत सिंह राजपूत की फोटो, रिया की जगह ये एक्ट्रेस साथ आई नजर

नई दिल्ली, मई 8: सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को उनके मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत को एक साल का वक्त हो जाएगा, लेकिन अभी इस केस की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। पहले मुंबई पुलिस ने इसे सुसाइड का केस बताया, लेकिन बाद में ये मामला सीबीआई के पास पहुंचा, जो अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई। हालांकि इस बीच उनके प्रशंसकों के लिए एक गर्व की खबर सामने आई है।

Recommended Video

    Sushant Singh Rajput की फोटो Bengali Book में छपी, सिखाया कैसी होती है Family |वनइंडिया हिंदी
    अंकिता के साथ छपी फोटो

    अंकिता के साथ छपी फोटो

    दरअसल बंगाल की किताब में सुशांत सिंह राजपूत की फोटो छपी है। उनके साथ अंकिता लोखंडे नजर आ रहीं। ये तस्वीर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' की है। फिल्मों में आने से पहले सुशांत को इसी सीरियल के जरिए प्रसिद्धी मिली थी। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक पोस्ट भी वायरल हो रही, जिसमें लिखा गया कि सुशांत की तस्वीर का इस्तेमाल बच्चों को पारिवारिक मूल्यों को बताने के लिए किया गया है। इस किताब में सुशांत को एक जिम्मेदार पति के रूप में दिखाया गया।

    'शिक्षा बोर्ड को भी सुशांत पसंद'

    'शिक्षा बोर्ड को भी सुशांत पसंद'

    स्मिता नाम की एक यूजर ने लिखा कि एक दूसरी बंगाली किताब ने हमारे प्रिय सुशांत की फोटो छापी है। जिसका मकसद एक परिवार का चित्रण करना है। उन्होंने फोटो के साथ सुशांत की बहन प्रियंका और मीतू को टैग करते हुए लिखा कि इसे देखो, मुझे सुशांत पर काफी गर्व है। इस फोटो से साफ होता है कि शिक्षा बोर्ड को भी लगता है कि सुशांत सबसे अच्छा था। कुछ ही देर बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

    6 साल तक अंकिता के साथ रिलेशन

    सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनके और अंकिता की लव स्टोरी का जिक्र अभी भी होता है। दोनों की मुलाकात पवित्र रिश्ता शो के सेट पर हुई थी। पहले तो दोनों में अच्छी दोस्ती हुई फिर उनका रिश्ता प्यार में बदल गया। उसके बाद सुशांत ने अंकिता लोखंडे को टीवी पर ही प्रपोज कर दिया। दोनों 6 साल तक साथ रहे, उस दौरान लोग उनके प्यार की मिसाल देते थे। सुशांत के करीबियों के मुताबिक बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन इसी बीच उनके ब्रेकअप की खबर सामने आ गई। ब्रेकअप की खबर सुनकर दोनों के फैन्स भी काफी मायूस हुए थे।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+