सिर्फ मैं और मेरी बेटियां ही सुशांत का परिवार- सुशांत के पिता

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच मामले में फैसला आने के बाद अब सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बड़ा बयान दिया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा कि सिर्फ उन्हें और उनकी बेटियों को ही सुशांत का परिवार माना जाय।

Sushant Singh

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Supreme Court के फैसले के बाद ये बोले Sushant Family Lawyer | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल सुशांत की मौत के बाद से ही मीडिया में कई लोग सुशांत के दोस्त और रिश्तेदार बताकर अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इसे लेकर अलग तरह की सनसनी बनाई जा रही है। यही वजह है कि सुशांत के पिता को इस मामले में सामने आकर बयान देना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वे और उनकी बेटियां ही सुशांत का परिवार हैं। हमने वरुण सिंह को अपना वकील बनाया है और उनके माध्यम से सीनियर एडवोकेट विकास सिंह को मामले में परिवार की ओर से बयान देने के लिए अधिकृत किया है। इनके अलावा और कोई भी अपने आपको परिवार का सदस्य कहता है या तो उसे न माना जाय।

    कोर्ट ने सीबीआई को सौंपी है जांच
    बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सुशांत के पिता की पटना पुलिस को दर्ज कराई एफआईआर के साथ ही अन्य दूसरी एफआईआर की जांच भी सीबीआई को सौंप दी है। मुंबई पुलिस को अभी तक जांच में मिले साक्ष्यों को सीबीआई को सौंपने को कहा है।

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या कहा था लेकिन मामले में मोड़ तब आ गया था जब सुशांत के पिता ने पटना में एक एफआईआर दर्ज कराई। इसमें रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के उकसाने के साथ कई अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। बिहार सरकार ने जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया था जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया था। तब तक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया जिस पर कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए पटना में दर्ज एफआईआर को सही बताया। इसके साथ ही कोर्ट ने जरूरत पड़ने पर सीबीआई को अलग से एफआईआर करने की अनुमति भी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+