Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत के पिता की FIR के बाद रिया चक्रवर्ती को सता रहा गिरफ्तारी का डर, भारत के सबसे महंगे वकील को किया हायर

Sushant Singh Rajput Death Case:रिया चक्रवर्ती को सता रहा गिरफ्तारी का डर, भारत के सबसे महंगे वकील को किया हायर

मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब डेढ़ महीना बीत चुका है लेकिन इसके बाद भी मुंबई पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। लेकिन शनिवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्‍होंने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्‍य कई गंभीर आरोप लगाए हैं।अब रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। इस केस में रिया के अलावा अन्‍य 6 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन 6 लोगों में रिया के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और 2 मैनेजर सौमियल मिरांडा और श्रुति मोदी भी शामिल हैं।

रिया चक्रवर्ती ने अपने बचाव के लिए देश के सबसे महंगे वकील को किया हायर

रिया चक्रवर्ती ने अपने बचाव के लिए देश के सबसे महंगे वकील को किया हायर

पटना पुलिस और सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह इस एफआईआर के बाद एक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने का दबाव बना रहे हैं। जिसके बाद रिया अपनी गिरफ्तारी को लेकर काफी डरी हुई है। गिरफ्तारी से बचने के लिए रिया चक्रवर्ती ने अपने बचाव के लिए देश के सबसे मंहगे और जाने माने वकील सतीश मनेशिंदे को हॉयर किया है जो उनका केस लड़ेगे। रिया आज अदालत में अपनी अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगा सकती हैं। बीती रात रिया ने मुंबई के जाने माने वकील सतीश शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस से संपर्क किया था। वकील रिया के घर गई थीं।

Recommended Video

    Rhea Chakraborty: एक Army officer की Daughter हैं Actress, Ambala से की है पढ़ाई | वनइंडिया हिंदी
    सतीश मनेशिंदे संजय दत्‍त और सलमान खान का लड़ चुके हैं केस

    सतीश मनेशिंदे संजय दत्‍त और सलमान खान का लड़ चुके हैं केस

    मालूम हो कि सतीश माने शिंदे वही जाने-माने वकील हैं जिन्‍होंने 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में एक्‍टर संजय दत्त का केस लड़ा था। शिंदे सलमान खान के भी वकील रहे चुके हैं। रिया ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है। सतीश मनेशिंदे अब रिया चक्रवर्ती की ओर से केस लड़ेगे। ये भारत के सबसे महंगे वकील हैं ।

    कंगना ने किया ये ट्वीट कर लिखी ये बात

    एक्‍ट्रेस कंगना सुशांत सिंह के सुसाइड के बाद बॉलीवुड से जुड़े कई खुलासे करती आई हैं। उन्‍होंने अब रिया चक्रवर्ती द्वारा देश के सबसे महंगे वकील को हायर करने को लेकर ट्वीट किया है। लिखा है कि रिया चक्रवर्ती ने भारत के सबसे महंगे वकील सतीश मनेशिंदे को हायर किया है। इससे पहले वह सलमान खान और संजय दत्त की ओर से कई फेमस केस लड़ चुके हैं। उन्‍होंने आगे लिखा वाह क्या ट्रैक रिकॉर्ड है! मुझे यहां एक प्रवृत्ति दिखाई देती है, प्रिडिक्टेबल?

    इन धाराओं के तहत पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज हुआ है

    इन धाराओं के तहत पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज हुआ है

    सुशांत के पिता ने रविवार को राजीव नगर थाने में आईपीसी की धारा 341, 342, 280, 420, 406, 420 और 306 के तहत मामला दर्ज कराया। मृतक एक्‍टर सुशांत के पिता और उसके परिजनों रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया कि उसी ने सुशांत को सुसाइड करने के लिए उकसाया, उनके बेटे को प्रताड़ित किया गया और उसके साथ फ्रॉड किया गया। पिता ने आरोप लगाया कि सुशांत को रिया ने अपने प्यार में फंसाया और उसके पैसे निकाले। ये सब इतने गंभीर आरोप हैं कि इनके तहत रिया चक्रवर्ती को दस साल तक की जेल हो सकती है।

    पिता का आरोप- सुशांत को ब्लैकमेल कर रही थी रिया

    पिता का आरोप- सुशांत को ब्लैकमेल कर रही थी रिया

    सुशांत के पिता ने रिया पर सुशांत को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मेरा बेटा फिल्म लाइन छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था, तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो। सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया है कि रिया पर सुशांत को अपने प्यार में फंसाकर उसके पैसे निकालने का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्‍होंने रिया पर अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने और परिवार को दूर करने का आरोप लगाया है।

    मुंबई पुलिस का जांच का एंगल ठीक नहीं

    मुंबई पुलिस का जांच का एंगल ठीक नहीं

    वहीं सुशांत सिंह के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह का कहना है कि 26 जुलाई को एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अभी तक रिया के खिलाफ कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि विकास ने कहा कि मुंबई पुलिस इस केस में बहुत धीरे जांच कर रही है और साथ ही साथ उसकी जांच का एंगल भी केस के मुताबिक ठीक नहीं है। विकास सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस सुशांत के परिवार पर दबाव भी बना रही हैं।

    Preparations For Independence Day Celebrations Across India

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+