SC के फैसले पर बोले सुशांत फैमिली के वकील- ' ये परिवार की जीत, हमें जल्द मिलेगा न्याय'

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस में आज सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी। इस दौरान कोर्ट ने पटना में दर्ज एफआईआर को भी सही बताया। कोर्ट के इस फैसले से रिया चक्रवर्ती और महाराष्ट्र सरकार को बड़ा झटका लगा है। दोनों लंबे वक्त से मामले में सीबीआई जांच का विरोध कर रहे थे। वहीं सुशांत का परिवार और उनके फैन्स काफी खुश हैं, उन्हें उम्मीद है कि जल्द इस केस की गुत्थी सुलझेगी।

Recommended Video

    Sushant Singh Case: Supreme Court के फैसले के बाद ये बोले Sushant Family Lawyer | वनइंडिया हिंदी
    क्या कहा वकील ने?

    क्या कहा वकील ने?

    सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील विकास सिंह ने इस फैसले को परिवार की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने सभी बिंदुओं पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि पटना में दर्ज एफआईआर सही थी और इस मामले में दर्ज किसी अन्य एफआईआर की भी सीबीआई जांच की जाएगी। हमें उम्मीद है कि हमें बहुत जल्द न्याय मिलना चाहिए। फैसले से परिवार बहुत खुश है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर खड़े किए थे सवाल

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर खड़े किए थे सवाल

    कुछ दिन पहले ही सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है, उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है, यानी कितने बजे सुशांत की मौत हुई इसका कोई जिक्र ही नहीं है। उनके मुताबिक टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे।

    सिद्धार्थ पिठानी पर भी गंभीर आरोप

    सिद्धार्थ पिठानी पर भी गंभीर आरोप

    विकास सिंह ने कहा था कि मुंबई पुलिस और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी, मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे। इससे पहले विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ एक शातिर अपराधी है और वो लगातार रिया की मदद कर रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+