सुशांत केस: आदित्य ठाकरे के 'गंदी राजनीति' वाले बयान पर कंगना का निशाना- पहले अपने पिता से ये 7 सवाल पूछो
नई
Recommended Video

कंगना ने पूछे कई सवाल
कंगना रनौत की टीम ने ट्वीट करते हुए कहा, 'हा हा देखें, कौन गंदी राजनीति की बात कर रहा है, आपके पिता ने सीएम की कुर्सी कैसे प्राप्त की है, वो गंदी राजनीति की केस स्टडी है सर... इस सबको भूल जाओ, अपने पिता से एसएसआर (सुशांत सिंह राजपूत) की मौत से जुड़े ये कुछ सवाल पूछो। पहला सवाल- रिया कहां है?' एक अन्य ट्वीट में कहा, 'दूसरा सवाल- एसएसआर की अप्राकृतिक मौत पर मुंबई पुलिस ने एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की? तीसरा सवाल- जब फरवरी में ही शिकायत दर्ज हुई थी कि एसएसआर की जान को खतरा है, तो क्यों पहले दिन ही मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया?'

'सवालों का राजनीति से लेना-देना नहीं'
कंगना की टीम ने आगे सवाल पूछते हुए ट्वीट में कहा, 'चौथा सवाल- क्यों हमारे पास फॉरेंसिक एक्सपर्ट और एसएसआर का फोन डाटा नहीं हैं, जब उनकी मौत हुई, उस हफ्ते में किन्होंने उन्हें फोन किया और उनसे बात की? पांचवां सवाल- क्यों आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटाइन के नाम पर बंधक बनाकर रखा गया है? छठा सवाल- सीबीआई से इतना डर क्यों है? सातवां सवाल- क्यों रिया और उसके परवार ने सुशांत का पैसा लूटा है? इन सवालों का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है, तो कृपया इनका जवाब दें।'

'बॉलीवुड से रिश्ते अपराध नहीं'
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सोशल मीडिया पर लोग आदित्य ठाकरे पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। आदित्य ठाकरे की तरफ से जारी एक पत्र में लिखा है कि उनके रिश्ते बॉलीवुड से हैं लेकिन यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा, मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। इससे पहले भाजपा नेता नारायण राणे ने सुशांत सिंह मामले पर बोलते हुए यह आरोप लगाया था कि दिशा सालियान के घर पर एक बहुत बड़ी पार्टी चल रही जिसमें शिवसेना का भी एक नेता शामिल था। ऐसा माना जा रहा है कि आदित्य ठाकरे का यह बयान नारायण राणे के आरोपों पर सफाई है। आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि प्रोटोकॉल ना मानने वाले लोग ऐसा कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए की झूठे आरोपों से किसी की छवि खराब नहीं होगी। कोई ये भ्रम ना पाले की हमारी छवि खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

केंद्र ने सीबीआई जांच का अनुरोध माना
सुशांत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच करीब दो महीने से मुंबई पुलिस कर रही है लेकिन पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसके बाद बिहार पुलिस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची। लेकिन यहां बिहार पुलिस को बिल्कुल भी सहयोग नहीं मिल रहा है। साथ ही आईपीएस विनय तिवारी को क्वारंटाइन कर लिया गया है, जबकि उनसे पहले पहुंचे चार अधिकारियों को क्वारंटाइन नहीं किया गया था। मुंबई पुलिस की ओर से कोई सहयोग ना मिलता देख सुशांत के पिता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच के लिए सिफारिश की और बाद में केंद्र सरकार ने भी इस अनुरोध को मान लिया है।












Click it and Unblock the Notifications