Sushant Case: मुंबई में अपने अपार्टमेंट वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती, अब इन मुश्किलों का करना पड़ेगा सामना

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस में केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब रिया चक्रवर्ती समेत कई बॉलीवुड हस्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रिया लंबे वक्त से बिहार पुलिस से बचती नजर आ रही थीं। साथ ही सीबीआई जांच को रुकवाने और पटना से केस मुंबई ट्रांसफर करने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी डाली थी। दो-तीन दिन पहले रिया के घर छोड़कर कहीं और शिफ्ट होने की खबर सामने आई थी, लेकिन अब रिया दोबारा से अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में लौट आई हैं।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case : Rhea Chakraborty को ED का समन, पूछताछ के लिए बुलाया | वनइंडिया हिंदी
    ईडी ने भेजा समन

    ईडी ने भेजा समन

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार पुलिस के मुंबई पहुंचते ही रिया अंडरग्राउंड हो गई थीं। वो किसी गुप्त स्थान पर रहती थीं, लेकिन अब खबर आ रही है कि वो मुंबई स्थित अपार्टमेंट प्राइम रोज में लौट आई हैं। उनके अपार्टमेंट लौटते ही उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बिहार पुलिस के बाद अब ईडी ने उनसे पूछताछ करने का फैसला लिया है। साथ ही उनको एक समन भेजा है। ईडी इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के मद्देनजर जांच कर रही है।

    बिहार पुलिस भी है नाराज

    बिहार पुलिस भी है नाराज

    बिहार पुलिस के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया था। जिसकी जांच के लिए चार सदस्यीय टीम मुंबई गई है। बिहार पुलिस ने रिया से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उनका फोन नहीं मिला। इसके अलावा कई अन्य साधनों से उनसे बात करने की कोशिश की गई, लेकिन वो नाकामयाब रहे। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रिया को इस केस में फरार बताया था, क्योंकि उनसे पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा था। रिया के लौटने के बाद अब उनसे बिहार पुलिस पूछताछ कर सकती है।

    3-4 घंटे चलेगी ईडी की पूछताछ

    3-4 घंटे चलेगी ईडी की पूछताछ

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 7 अगस्त यानी इसी शुक्रवार को ED मुंबई दफ्तर में रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए सवालों की एक लंबी फेहरिस्त तैयार की है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती के मुंबई स्थित पुराने आवास के पते पर पोस्ट के जरिए और ईमेल के माध्यम से समन भेजा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया से सुशांत सिंह राजपूत से व्यक्तिगत और व्यवसायिक संबंधों को लेकर सवाल पूछे जा सकते हैं। ये पूछताछ 3-4 घंटे चलने की संभावना है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+