तनावपूर्ण हालात के बीच अमेरिकी NSA ने किया अजीत डोभाल को फोन
नई दिल्ली। उरी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच भारतीय कूटनीति को बड़ी सफलता मिली है। आंतकवाद के मामले पर अमेरिका ने भारत का समर्थन किया है।

MFN दर्जे को लेकर होने वाली समीक्षा बैठक अगले हफ्ते तक टली
भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार सुसैन राइस ने फोन करके उरी आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि अमेरिका पाकिस्तान से आतंकवाद से मजबूती से निपटने की अपेक्षा रखता है।
Uri Terror Attack: राहत हुए बे-राहत, हटाया गया फिल्म से गाना
राइस उरी में शहीद हुए 18 जवानों व उनके परिजनों के प्रति संवेदनना जाहिर करते हुए उरी हमले की कड़ी निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने पाक को आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की भी अपेक्षा जताई है।
हालांकि अमेरिका ने उरी हमले पर पाकिस्तान को रोल पर बात नहीं की बल्कि पाकिस्तान से इस बात की अपेक्षा की बात की है कि वो तमाम आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे।
राइस के प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया है कि यूएन द्वारा चिन्हित आतंकवादी गुटों से लड़ने व उन्हे अवैध घोषित करने की दिशा में पाकिस्तान उचित कदम उठाएगा।
राइस ने कहा कि यूएन ने कई आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और इन संगठनों के सहयोगी संगठन के खिलाफ लड़ाई में प्रभावी कदम उठाएगा।












Click it and Unblock the Notifications