Suryaghar yojna: बजट 2024 में ऐलान, एक करोड़ घरों को मुफ्त सोलर एनर्जी, जानिए सूर्यघर योजना FAQ
Suryaghar Yojana Kya hai in Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 23 जुलाई को बजट 2024-25 पेश करते हुए आम आदमी के लिए कई बड़ी घोषणा की हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत देश के एक करोड़ गरीब व मध्यम वर्ग के एक करोड़ घर सौर ऊर्जा से रोशन होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूर्य घर योजना का पूर्व में कई बार जिक्र कर चुके हैं। यह देशभर के एक करोड़ लोगों के घरों की छत पर सौलर एनर्जी पैनल लगाकर उनको मुफ्त बिजली देने की केंद्र सरकार की बड़ी योजना है।

आइए जानते हैं पीएम सूर्य घर योजना के जुड़े तमाम सवालों के जवाब? Suryaghar Yojana FAQ
1. सूर्य घर योजना का पूरा नाम क्या है?
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना
2. योजना की घोषणा कब-कहां हुई?
23 जनवरी 2024 को पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से सूर्य घर योजना की घोषणा की।
3. सूर्य घर योजना के आवेदन कब शुरू होंगे?
सूर्य घर योजना के लिए online आवेदन 13 फरवरी 2024 मे शुरू हो चुके हैं।
4. सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाईट क्या है?
www.pmsuryaghar.gov.in
5. सूर्य घर योजना के पात्र कौन हैं?
गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को मिलेगा। जिनकी सालाना पारिवारिक आय 2 लाख रुपए से कम है।
6. आवेदन कैसे करें?
सूर्य घर योजना के तहत आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट www.pmsuryaghar.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पीएम सूर्योदय योजना 2024 के लिए पात्रता क्या है?
पीएम सूर्योदय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
इस योजना का लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगा।
आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास अपना स्वयं का आवास होना जरूरी है।
योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
पीएम सूर्योदय योजना का लाभ कैसे लें?
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना में आवेदन करने हेतु सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद Apply For Rooftop Solar पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना राज्य और जिला सेलेक्ट करना होगा एवं अपने वर्तमान बिजली कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर डालना होगा।












Click it and Unblock the Notifications